फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news: 592 new infected, 12 patients died in a single day

Corona in Uttarakhand: सोमवार को 592 नए संक्रमित मिले, एक ही दिन में 12 मरीजों की मौत

Tue, 01 Sep 2020 12:34 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 01 Sep 2020 12:34 AM IST
सार

  • भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कोरोना पॉजिटिव
  • आयुर्वेद विवि में एक प्रोफेसर कोरोना संक्रमित मिले 

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news: 592 new infected, 12 patients died in a single day
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में जांच बढ़ने के साथ ही नए संक्रमित मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार को 592 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, सक्रमित मरीजों की मृत्यु दर में रिकॉर्ड बना है। पांच महीने में पहली बार एक ही दिन में 12 मरीजों की मौत हुई है। आज 604 मरीजों को ठीक होने पर घर भेजा गया है। बता दें कि प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 20 हजार पार करने वाला है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 10109 सैंपल निगेटिव मिले हैं। वहीं, 592 सैंपलों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। नए संक्रमित मामलों से ज्यादा कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। देहरादून जिले में सबसे अधिक 149 कोरोना संक्रमित मिले हैं। हरिद्वार में 138, नैनीताल में 99, ऊधमसिंह नगर में 58, टिहरी में 52, उत्तरकाशी में 41 लोग जांच में संक्रमित मिले। पौड़ी और चंपावत जिले में 13-13, अल्मोड़ा में 10, रुद्रप्रयाग में सात, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में छह-छह कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Coronavirun in Uttarakhand : घर से सैंपल की सुविधा नहीं दे पा रहा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आज सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी में सात, एम्स ऋषिकेश में चार, दून मेडिकल कॉलेज में एक संक्रमित की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक 269 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में कुल संक्रमितों में से 13608 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 5887 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। 

ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल के आधार पर हो कोरोना मरीजों का इलाज

प्रदेश में होम आईसोलेशन और कोविड केयर सेंटर में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों का केंद्र से जारी ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज करने के लिए शासन ने सभी जिलों को आदेश जारी किए हैं। जिलाधिकारियों और सीएमओ को निर्देश दिए गए कि प्रोटोकॉल के अनुसार मरीजों को दवाईयां दी जाएं। 

सोमवार को प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय की ओर से जारी आदेश के अनुसार कोरोना संक्रमित लक्षण रहित और कम लक्षण वाले मरीजों के इलाज की होम आईसोलेशन और कोविड केयर सेंटर में रखने की व्यवस्था की गई है।

प्रत्येक मरीज को केंद्र की ओर जारी ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल के आधार पर मरीजों की दवाईयां दी जाए, जिससे संक्रमित गंभीर मरीज की श्रेणी में न आ सके। वहीं, कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर को कम किया जा सके।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कोरोना पॉजिटिव 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के बाद अब पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्हें राजधानी के एक होटल में क्वारंटीन में रखा गया है। कैंथोला ने कोविड रैपिड एंटिजन टेस्ट कराया था, जो पॉजिटिव आया है। उधर, भगत के संपर्क में आने के बाद आइसोलेशन में गए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल व उनके परिवार के सदस्य तथा अन्य स्टॉफ का सोमवार को कोरोना टेस्ट हुआ। जांच रिपोर्ट मंगलवार को आएगी।

कोरोना की चपेट में आई भाजपा प्रवक्ता कैंथोला भी 24 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष भगत के यमुना कालोनी आवास पर आयोजित पार्टी में शामिल हुए थे। उसके बाद वह अगले दिन दोबारा भगत से मिले। उस दिन प्रदेश अध्यक्ष का स्वास्थ्य नासाज था। कैंथोला के मुताबिक, सोमवार सुबह उन्हें हल्का बुखार महसूस हुआ। एहतियात के तौर पर उन्होंने कोविड रैपिड एंटिजन टेस्ट कराया जो पॉजिटिव आया। उधर, कैंथोला के पॉजिटिव होने के बाद भाजपा के अन्य नेताओं में भी चिंता व्याप्त है।

रिपोर्ट निगेटिव आई तो आइसोलेशन से बाहर आ जाएंगे स्पीकर
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई तो वे आइसोलेशन से बाहर आ जाएंगे। स्पीकर, उनकी पत्नी, बेटे व पूरे स्टाफ समेत कुल 11 लोगों का सोमवार को कोविड टेस्ट हुआ। उनकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी।

आयुर्वेद विवि में एक प्रोफेसर कोरोना संक्रमित मिले 

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में एक प्रोफेसर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद विवि ने सभी संपर्क में आए शिक्षकों व कर्मचारियों को कोविड टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं। उधर, एनएसयूआई ने तीन सितंबर से परीक्षाएं कराने पर विरोध शुरू कर दिया है।

आयुर्वेद विवि के परिसर निदेशक की ओर से सोमवार को पत्र जारी किया गया। इसमें बताया गया है एक असिस्टेंट प्रोफेसर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी संपर्क में आने वालों को होम आईसोलेशन और लक्षण दिखने पर तत्काल कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए। उधर, विवि की परीक्षाएं तीन सितंबर से प्रस्तावित हैं। एनएसयूआई ने इन पर फिर विरोध शुरू कर दिया है। 

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ ममगाईं ने कहा कि विवि जानबूझकर छात्रों की जान मुसीबत में डाल रहा है। विवि के ऋषिकुल परिसर में असिस्टेंट प्रोफेसर का कोरोना पॉजिटिव आना इस खतरे को समझने के लिए काफी है। उन्होंने मांग की है कि तत्काल परीक्षाएं स्थगित की जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed