फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : 26 prisoner corona positive in sudhowala jail

Coronavirus in Uttarakhand : देहरादून की जेल के 26 और कैदियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव, हड़कंप

Mon, 27 Jul 2020 08:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 27 Jul 2020 08:44 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : 26 prisoner corona positive in sudhowala jail
सुद्दोवाला जेल - फोटो : file photo

देहरादून की सुद्धोवाला जेल के 26 और कैदियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लगातार कैदियों के कोरोना पॉजिटिव आने से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


Coronavirus: उत्तराखंड में आज मिले 143 नए संक्रमित केस, मरीजों का आंकड़ा 6000 पार
विज्ञापन


वहीं रविवार को जिलाधिकारी के आदेश पर अब महिला पॉलिटेक्निक को अस्थायी जेल बना दिया गया है। इसमें 100 कैदियों के रहने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए जेल प्रशासन की ओर से बंदीरक्षकों की तैनाती सहित सभी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तमाम एहतियात के बावजूद जिला जेल भी कोरोना संक्रमण से अछूती नहीं रह सकी। रोज कैदी यहां कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। शुक्रवार को एक कैदी में कोरोना की पुष्टि हुई थी। आसपास रहने वाले अन्य कैदियों की जांच कराई तो शनिवार को सात और कैदियों में कोरोना की पुष्टि हुई।

अब स्थिति और विस्फोटक

अब स्थिति और विस्फोटक हो गई है। रविवार को 26 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद से जेल प्रशासन के होश उड़े हुए हैं। जेल की क्षमता 580 की है, लेकिन वर्तमान में करीब 1100 कैदी हैं।

लगातार कैदियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जेल प्रशासन ने शासन से कहीं और अस्थायी जेल बनाने की मांग की थी। जिसके बाद डीएम के आदेश पर सुद्धोवाला स्थित महिला पॉलिटेक्निक को अस्थायी जेल बना दिया गया है। 

जेल अधीक्षक महेंद्र सिंह ग्वाल ने बताया कि नए कैदियों को अब यहीं रखा जाएगा। इसके लिए महिला पॉलिटेक्निक में बनाई गई अस्थायी जेल में बंदीरक्षक की नियुक्ति सहित सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। यहां नए कैदियों को रखना शुरू कर दिया गया है। 

बैरकों को किया जा रहा सैनिटाइज

जेल में कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ने के बाद बैरकों को नियमित रूप से सैनिटाइज किया जा रहा है। अब जेल प्रशासन ने बंदियों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जेल अधीक्षक ने कहा कि हर तरह की सुरक्षा और सावधानियां बरती जा रही हैं। 

दून अस्पताल के बाहर पीपीई किट में तैनात किए पुलिसकर्मी

जेल में कोरोना पॉजिटिव मामले आने के बाद दून अस्पताल में भर्ती बंदी मौके का फायदा उठाकर भाग न जाएं, इसके लिए पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि अस्पताल के बाहर पीपीई किट पहने पुलिसकर्मियों को 24 घंटे तैनात कर दिया गया है, ताकि कोई भी कैदी अस्पताल से भाग न पाए। सभी पुलिसकर्मियों को कैदियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। 

लगभग 1100 बंदी हैं सुद्धोवाला जेल में 

सुद्धोवाला जेल में इस समय विचाराधीन और सजयाफ्ता करीब 1100 बंदी हैं। ऐसे में सात बंदियों में संक्रमण मिलना चिंताजनक है। यहां पहले ही क्षमता से अधिक कैदी हैं। ऐसे में अब नए बंदियों को अलग अलग रखने की व्यवस्था भी की जा रही है। 

120 कैदियों को मिली थी पैरोल 

लॉकडाउन की शुरूआत में प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद कैदियों को पैरोल पर रिहा करने की बात कही थी। इस योजना के अंतर्गत सुद्धोवाला जेल के लगभग 120 कैदियों का नाम आया था। इनमें से बड़ी संख्या में कैदी पैरोल पर रिहा हो गए थे, मगर कुछ ने घर न जाने की अर्जी लगाई थी।

मास्क न पहनने पर 707 का चालान

देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव के आदेश पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम ने राजधानी समेत पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक जगह पर मास्क न पहनने पर 707 लोगों के चालान काटे गए। 

जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि जिस तरीके से कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है उसे देखते हुए हर व्यक्ति को मास्क पहनना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर 138 प्रवासियों की हुई जांच  

जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को 138 प्रवासी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। सभी यात्रियों की एयरपोर्ट पर ही स्वास्थ्य जांच कर क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया। वहीं, देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी ट्रेन से 80 यात्री देहरादून पहुंचे।

सभी यात्रियों की स्टेशन पर जांच की गई। इसके बाद उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रविवार को देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस से 182 यात्रियों और देहरादून-काठगोदाम जन शताब्दी से 142 यात्रियों को रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed