फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand Latest News: 118 new patients Tested Positive Today, Four death

Coronavirus: उत्तराखंड में आज 118 संक्रमित मिले, चार की मौत, 7183 हुई मरीजों की संख्या

Sat, 01 Aug 2020 12:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 01 Aug 2020 12:17 AM IST
सार

  • देहरादून जिले में 55, नैनीताल में 34, हरिद्वार में 6 और ऊधमसिंह नगर में पांच संक्रमित मामले
     

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand Latest News: 118 new patients Tested Positive Today, Four death
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में रोजाना संक्रमितों की मौत और कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को चार संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 118 कोरोना मरीज मिले हैं। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 7183 हो गई है। अब तक 4168 मरीज ठीक हुए हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 3277 सैंपल नेगेटिव पाए गए। देहरादून जिले में 55 कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं। इनमें 15 संक्रमित संपर्क में आए और 40 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। नैनीताल जिले में 34 मामलों में 17 संपर्क और 17 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। हरिद्वार जिले में छह संक्रमितों में चार संपर्क और दो की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नैनीताल : कोरोना मामले में सतपाल महाराज के केंद्र की गाइड लाइन के उल्लंघन पर हुई सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


टिहरी जिले में पांच संक्रमितों में दो जम्मू, दो मुंबई और एक की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। ऊधमसिंह नगर जिले में पांच संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। पौड़ी जिले में चार संक्रमितों में तीन दिल्ली और एक की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग जिले में तीन-तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी जिले में एक-एक संक्रमित मामले मिले हैं। 

एम्स ऋषिकेश में कोरोना संक्रमित एक महिला और दो पुरूषों की मौत हुई है। वहीं, हल्द्वानी मेडिकल कालेज में एक व्यक्ति ने दमतोड़ा है। प्रदेश में अब तक 80 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। 

आज मिले संक्रमित मामले

जिला                    संक्रमित मरीज 
देहरादून                     55
नैनीताल                      34
हरिद्वार                       06
टिहरी                         05
ऊधमसिंह नगर            05
पौड़ी                           04
अल्मोड़ा                      03
रुद्रप्रयाग                      03
बागेश्वर                        01
चमोली                        01
उत्तरकाशी                   01

अनलॉक-दो में संक्रमित बढ़े, रिकवरी दर घटी

उत्तराखंड में अनलॉक-2 में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर रही। अनलॉक-1 की तुलना में सैंपलिंग जांच बढ़ने के साथ ही कोरोना मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं, रिकवरी दर घटी है। 

शुक्रवार को अनलॉक-दो की समय सीमा पूरी हो गई। एक जुलाई से शुरू हुए अनलॉक-2 में अनलॉक-एक की तुलना में सैंपल जांच में 157 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। अनलॉक-2 में 95947 सैंपल की जांच की गई। जिनमें 4302 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, अनलॉक-1 (1 से 30 जून) तक प्रदेश में 37291 सैंपल टेस्ट और 1975 संक्रमित मिले थे। अनलॉक-1 की तुलना में रिकवरी दर में 9 प्रतिशत की कमी आई है। अनलॉक-2 में 1937 मरीज ठीक हुए हैं। 

कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर अनलॉक-1 और अनलॉक-2 में कोरोना संक्रमण की तुलना रिपोर्ट तैयार की है। नौटियाल का कहना है कि अनलॉक-2 में सैंपल जांच में 157 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, जांच बढ़ने के साथ ही संक्रमित मामले बढ़े हैं और रिकवरी दर पहले की तुलना में घटी है।

जेलों में बंद 12 कैदी होंगे रिहा

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की संस्तुति के तहत प्रदेश सरकार ने दस वर्ष से कम की सजा भुगत रहे 12 कैदियों को रिहा करने का आदेश जारी किया है।  गृह विभाग की ओर से जारी आदेेेश के मुताबिक जिला कारागार देहरादून से दो, जिला जेल हरिद्वार से एक, जिला जेल अल्मोड़ा से चार, नैनीताल और हल्द्वानी से एक-एक, उप कारागार रुड़की से तीन कैदियों को रिहा किया जाएगा। इन कैदियों में कोई भी कैदी ऐसा नहीं है जिसकी चार माह से अधिक की सजा शेष हो। 

कोविड-19 को देखते हुए मार्च माह में सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों से कहा था कि जेलों मे कैदियों की संख्या को कम किया जाए। इसके लिए राज्य स्तर पर कमेटी बनाई जाए। इसी के तहत राज्य विधिक प्राधिकरण के आदेश पर इन बंदियों को रिहा किया गया है। इस मामले को लेकर कई संस्थाओं ने कम संख्या में कैदियों को रिहा किए जाने का मामला भी उठाया था। कई राज्यों ने कई कई हजार कैदियों को रिहा भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed