फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand:for district judge found corona positive, four new Containment Zones make in Dehradun

उत्तराखंड में कोरोना: चार जिलों के जज मिले पॉजिटिव, देहरादून में चार नए कंटेनमेंट जोन बनाए

Tue, 06 Apr 2021 10:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Apr 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand:for district judge found corona positive, four new Containment Zones make in Dehradun
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

हरिद्वार की एक महिला जज सहित चार जिलों के सिविल जज कोरोना संक्रमित मिले हैं। जजों के पॉजिटिव मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आनन फानन स्वास्थ्य विभाग ने तीन सिविल जजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया है। वहीं महिला जज होम आइसोलेट हो गई हैं।

विज्ञापन


उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के तीन सिविल जज हरिद्वार में अटल बिहारी वाजपेयी राज्य अथिति गृह में ठहरे थे। इस दौरान हरिद्वार की एक महिला जज तीनों जजों से मिली थीं। बीते रविवार को उत्तरकाशी में तैनात जज की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 547 नए संक्रमित मिले, दो मरीजों की मौत, 3201 हुई एक्टिव केस की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित के साथ में ठहरे दोनों सिविल जजों और महिला जज के सैंपल लिए। सोमवार को तीनों जज भी संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. एसके झा के अनुसार तीनों जजों को कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट किया गया है। महिला जज होम आइसोलेट हो गई हैं। बीते 10 दिनों में दौरान जजों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। सभी लोगों की कोविड जांच की जाएगी। वहीं सैनिटाइजेशन कराने के बाद राज्य अथिति गृह को बंद कर दिया गया है। 

गणेशपुरम में 17 और संक्रमित मिले
कनखल का गणेशपुरम कॉलोनी में 17 और लोग संक्रमित पाए गए हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है।  हरिद्वार में बीते आठ में सबसे अधिक 184 संक्रमित मिले हैं। इनमें 14 संक्रमित राज्यसीमा और मेला क्षेत्र में मिले। सभी 14 संक्रमितों को वापस लौटा दिया गया है। सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि राज्यसीमा और मेला क्षेत्र में 12 हजार 624 लोगों की रैपिड जांच की गई। इनमें से 14 लोग पॉजिटिव पाए गए। सभी संक्रमितों को वापस लौटा दिया गया। वहीं, हरकी पैड़ी क्षेत्र के एक फोटोग्राफर की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित को होम आइसोलट किया गया है। संक्रमित के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।

कोरोना मरीज मिलने पर चार कंटेनमेंट जोन बनाए

देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण का प्रसार लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को जिले में 224 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, एक क्षेत्र कंटेनमेंट जोन मुक्त हुआ तो कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर चार नए कंटेनमेंट जोन बनाने पड़े। 

जिलाधिकारी ने बताया कि गोलवे कॉटेज, सेंट जार्ज स्कूल, बर्लोंगज, मसूरी में 14 दिन तक गहन निगरानी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी की संस्तुति के आधार पर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन से मुक्त किया गया है। वहीं, नगर निगम देहरादून क्षेत्र में मकान नंबर-200 दीपनगर (अजबपुरकलां) व हरियाली एन्क्लेव, लोअर नत्थनपुर और विकासनगर क्षेत्र के तहत वार्ड 3, मुख्य बाजार सहसपुर में कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। 

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में सोमवार तक कोरोना से पीड़ित मरीजों की 32147 पहुंच गई। इनमें से 29471 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 1251 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं, 4236 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

इसके अलावा सोमवार को विभिन्न राज्यों से आने वाले 1115 लोगों के सैंपल लिए गए। आशारोड़ी चेकपोस्ट पर 815 सैंपल लिए गए। इनमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सामाजिक दूरी का पालन ना करने व मास्क का उपयोग नहीं करने पर 376 लोगों के चालान किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed