फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand: five colonies of dehradun Declared Containment Zone, Total 23

Coronavirus in Uttarakhand: देहरादून की पांच कॉलोनियां पाबंद, 23 हो गई कंटेनमेंट जोन की संख्या

Thu, 04 Jun 2020 11:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Jun 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand: five colonies of dehradun Declared Containment Zone, Total 23
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

देहरादून जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर प्रशासन ने पांच और कॉलोनियों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पाबंद (सील) कर दिया है। इनमें शहर की तीन और ऋषिकेश की दो कॉलोनियां शामिल हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, इन सभी कॉलोनियों में बाहरी लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन


यहां के लोग घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रशासन करेगा। यह सभी वह कॉलोनियां हैं, जहां बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमित लोग सामने आए हैं। दून जिले में अब कंटेमेंट जोन की संख्या 18 से बढ़कर 23 हो गई है।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को यह इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित
1-हरश्री नाथ गली, खुड़बुड़ा मोहल्ला।
2-निरंजनपुर सब्जी मंडी।
3-वसंत विहार, फेज-2, ट्रांसफार्मर वाली गली का हिस्सा।
4-रेलवे रोड, ऋषिकेश स्थित रेलवे कॉलोनी का हिस्सा।
5-ग्राम गढ़ीमयचक, ऋषिकेश

देहरादून में पहले से यह हैं कंटेनमेंट जोन

1-गुरूरोड, पटेलनगर
2-ईडब्ल्यूएस ब्लॉक, एमडीडीए कॉलोनी, आईएसबीटी, देहरादून
3-प्रेम बत्ता गली, संतोवाली घाटी, देहरादून
4-डांडीपुर कॉलोनी, देहरादून
5-रेसकोर्स, देहरादून
6-सर्कुलर रोड, देहरादून
7-ओम सार्थक अपार्टमेंट, सेवलांकला, देहरादून
8-ब्रह्मपुरी, पटेलनगर, देहरादून
9-कलिंगा कॉलोनी, आराघर, देहरादून
10-आदर्श नगर, लेन-नौ, जौलीग्रांट, डोईवाला
11-गली-34, शिवाजी नगर, ऋषिकेश
12-बीस बीघा, ऋषिकेश
13-वार्ड नंबर 13, ग्रामलाइन जीवनगढ़, विकासनगर
14-वार्ड-19, हरर्बटपुर
15-ग्राम फतेहपुर टांडा, डोईवाला
16-हरिपुर कलां, बस्ती वार्ड दो, मोतीचूर लाइन
17-डी ब्लॉक, सिंचाई विभाग परियोजना खंड, नगर निगम ऋषिकेश
18-बैराज कॉलोनी, सिंचाई विभाग, ऋषिकेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed