फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Female inspector Found Corona positive in Roorkee, Gangnahar Kotwali ban

Coronavirus: रुड़की में महिला दरोगा निकलीं कोरोना पॉजिटिव, गंगनहर कोतवाली पाबंद

Mon, 13 Jul 2020 06:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 Jul 2020 06:32 PM IST
सार

  • महिला दरोगा में कोरोना की पुष्टि के बाद कोतवाली प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मी क्वारंटीन 

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Female inspector Found Corona positive in Roorkee, Gangnahar Kotwali ban
गंगनहर कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार जिले के रुड़की में महिला दरोगा में कोरोना की पुष्टि होने के बाद गंगनहर कोतवाली को पाबंद कर दिया गया। मेन गेट पर बैरिकेडिंग लगाकर आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं, रामनगर पुलिस चौकी अस्थायी कोतवाली बना दी गई है। फिलहाल कोतवाली से संबंधित कामकाज यहीं होंगे। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिला दरोगा के पति और संपर्क में आने वाले इंस्पेक्टर समेत छह लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। पुलिसकर्मियों के परिवार को भी होम क्वारंटीन कर दिया गया है। 

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली में एक महिला दरोगा की कोरोना रिपोर्ट रविवार रात पॉजिटिव आई तो पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली और दरोगा के संपर्क में आने वाले सभी लोगों को चिह्नित किया गया। इसके बाद महिला दरोगा को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया। वहीं, सोमवार को कोतवाली को पाबंद कर सैनिटाइज किया गया। कोतवाली के दोनों गेटों पर बैरिकेडिंग लगाकर आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Corona : संक्रमित व्यक्ति से कोरोना से बचाव को इस बात का जरूर रखें ध्यान, विशेषज्ञों ने दी सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान महिला दरोगा के संपर्क में आने वाले उनके पति, इंस्पेक्टर मनोज मैनवाल, एक महिला दरोगा समेत छह लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि फिलहाल रामनगर पुलिस चौकी पर कोतवाली संबंधित सभी कार्य किए जाएंगे। कोतवाली के सभी पुलिसकर्मियों की सैंपलिंग कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जब तक अग्रिम आदेश नहीं मिलता है, तब तक कोतवाली पूरी तरह पाबंद रहेगी। 

मुजफ्फरनगर दबिश देने गई थीं महिला दरोगा

एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि सात जुलाई को एक महिला अपराध से संबंधित मामले में महिला दरोगा और तीन पुलिसकर्मी मुजफ्फरनगर गए थे। यहां कोतवाली से फोर्स मांगा गया था। इसके बाद दबिश दी गई थी। जिस कोतवाली से फोर्स मांगा गया था, आठ जुलाई को वहां के पांच स्टाफ में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद महिला दरोगा और साथ में गए तीन पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया था।

कोतवाली में टीम ने किया कोविड-19 का सर्वे
महिला दरोगा के पॉजिटिव मिलने के बाद कोविड-19 के सर्वे में लगी टीम सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और इंस्पेक्टर समेत सभी पुलिसकर्मियों की जानकारी दर्ज की। सरकारी क्वार्टरों में भी टीम ने सर्वे किया। डीएम के निर्देश के अनुसार, जिले में कोविड-19 को लेकर डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है।

अब तक टीम शहर में ही सर्वे कर रही थी, लेकिन रविवार रात महिला दरोगा में कोरोना की पुष्टि होने के बाद सोमवार सुबह टीम सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची। कोतवाली प्रभारी राजेश साह के कार्यालय में आधार कार्ड समेत अन्य जानकारी लेकर रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज किया। इसके बाद सरकारी क्वार्टरों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों के परिवारों का भी सर्वे किया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed