फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Every corona Positive patient death audit will be told CM Trivendra singh rawat

Coronavirus In Uttarakhand: हर कोरोना संक्रमित की मौत का होगा ऑडिट- सीएम त्रिवेंद्र

Fri, 12 Jun 2020 10:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Jun 2020 10:22 PM IST
सार

  • क्वारंटीन सेंटरों और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत पर सरकार का फैसला
  • प्रदेश में अब तक 21 कोरोना संक्रमित मरीजों की हो चुकी है मौत

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Every corona Positive patient death audit will be told CM Trivendra singh rawat
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य में हर कोरोना संक्रमित की मौत का ऑडिट कराया जाएगा, जिसमें मौत के कारणों की पूरी रिपोर्ट होगी। शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री ने मीडिया को बताया कि कोरोना संक्रमितों की जिन-जिन कारणों से मौत हुई है, इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


सीएम ने कहा विपक्ष कोरोना महामारी को रोकने के लिए की गई व्यवस्था परेशान है और सरकार को परेशानी में डालना चाहता है। लेकिन हम विपक्ष की योजना को सफल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus: उत्तराखंड में शुक्रवार को सामने आए 69 नए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 1724
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक नागरिक के प्रति सरकार अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझती है। बता दें कि प्रदेश में अब तक 21 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

15 हजार लोग रह रहे क्वारंटीन सेंटरों में

वहीं, क्वारंटीन सेंटरों में भी मौत और आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि किसी भी कोरोना संक्रमित की मौत कोरोना से नहीं हुई, मौत के कारण दूसरी बीमारी रही।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश में 15 हजार से अधिक लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया है। राज्य से बाहर के चिह्नित 31 रेड जोन से आने वाले लोगों को सात दिन तक संस्थागत क्वारंटीन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed