उत्तराखंड में बेकाबू हुआ कोरोना: प्रदेश में आठ जिलों की संक्रमण दर 20 प्रतिशत से ज्यादा
कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश के नैनीताल, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 20 प्रतिशत से अधिक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू हो गई है। आठ जिलों की संक्रमण दर 20 प्रतिशत से ज्यादा है। इसमें नैनीताल जिले में सबसे अधिक 28.6 प्रतिशत संक्रमण दर है। एक सप्ताह में 2.37 लाख से ज्यादा कोविड सैंपलों की गई, जिनमें से 41489 संक्रमित मिले हैं।
कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश के नैनीताल, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 20 प्रतिशत से अधिक है। जबकि उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर और हरिद्वार में संक्रमण दर 17 प्रतिशत से कम है। हरिद्वार जिले में सबसे कम 6.8 प्रतिशत संक्रमण दर है।
उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में रिकॉर्ड 7783 नए संक्रमित मिले, 127 की मौत, एक्टिव केस 59 हजार पार
सोशल डवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 28 अप्रैल से चार मई तक एक सप्ताह में प्रदेश में कुल 2.37 लाख से ज्यादा सैंपलों की जांच हुई है। जिसमें 41489 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश की संक्रमण दर 17.5 प्रतिशत है। जबकि जिला स्तर पर संक्रमण दर में नैनीताल जिला सबसे आगे है।
एक सप्ताह की स्थिति
जिला संक्रमण दर
नैनीताल 28.6
रुद्रप्रयाग 27.9
टिहरी 26.6
ऊधमसिंह नगर 25.10
देहरादून 25
पौड़ी 24.60
चमोली 22.30
पिथौरागढ़ 20.80
उत्तरकाशी 16.40
अल्मोड़ा 14.80
चंपावत 14.40
बागेश्वर 12.80
हरिद्वार 06.80
18 से 45 वर्ष के लोगों के टीकाकरण के लिए 100 करोड़ जारी
प्रदेश में 18 से 45 आयु वर्ग को कोविड टीका लगाने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 100 करोड़ की राशि जारी कर दी है। वित्त विभाग की ओर से यह राशि स्वास्थ्य महानिदेशक को जारी की गई है।
अपर सचिव वित्त अरुणेंद्र सिंह चौहान की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाया जाना है। सरकार ने इस आयु वर्ग के 50 लाख लोगों को मुफ्त में टीका लगाने का निर्णय लिया है। वित्त विभाग ने कोविड वैक्सीन खरीदने के लिए स्वास्थ्य विभाग को मुख्यमंत्री राहत कोष से 100 करोड़ की राशि जारी कर दी है।
18 से 45 आयु वर्ग के लोगों को टीके लगाने के लिए सरकार को केंद्र को 122108 कोविशील्ड और 42370 कोवैक्सीन की डोज की मांग भेजी है। केंद्र से वैक्सीन मिलने का इंतजार है। जिसके बाद ही प्रदेश में इस आयु का टीकाकरण अभियान शुरू हो पाएगा।
पांच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 100 सिलिंडर भेंट किए
सेवा इंटरनेशनल संस्था ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को मंगलवार को पांच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए। साथ ही ऑक नार्थ कंपनी ने मुख्यमंत्री को 100 ऑक्सीजन सिलिंडर दिए। मुख्यमंत्री ने दोनों संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।
बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के सभागार में सेवा इंटरनेशनल संस्था की ओर से मुख्यमंत्री को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किए गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मुश्किल का समय है। हम सभी को मिलकर काम करना है। उन्होंने कहा कि सरकार कोविड को लेकर युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉ.यशवीर दीवान ने बताया कि इन कंसंट्रेटर का उपयोग अस्पताल में मरीजों के इलाज में किया जाएगा।
इस अवसर पर सेवा इंटरनेशनल के वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक तनुज पुंडीर, शशांक नेगी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने 100 ऑक्सीजन सिलिंडर देने पर ऑक नार्थ कंपनी के सीईओ ऋषि खोसला का भी आभार व्यक्त किया है।