फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Covid 19 pandemic in Uttarakhand update 5 may: Record 7783 new infected Found, 127 killed in 24 hours

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में रिकॉर्ड 7783 नए संक्रमित मिले, 127 की मौत, एक्टिव केस 59 हजार पार

Wed, 05 May 2021 07:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 May 2021 07:11 PM IST
सार

आज 4757 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक 2 लाख 11 हजार 834 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 44 हजार 941 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 pandemic in Uttarakhand update 5 may: Record 7783 new infected Found, 127 killed in 24 hours
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बुधवार को 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 7783 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, 127 मरीजों की मौत हुई है। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 59526 हो गई है। आज 4757 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक 2 लाख 11 हजार 834 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 44 हजार 941 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 

विज्ञापन


हरिद्वार: मुक्तिधाम में चिता के साथ जलाई और खुले में फेंकी जा रही पीपीई किट, बढ़ रहा संक्रमण का खतरा, तस्वीरें...
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को 43489 सैंपलों की जांच हुई। जिसमें से 37819 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 2771 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना : देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती हुए

वहीं, हरिद्वार जिले में 599, नैनीताल में 956, ऊधमसिंह नगर में 1043, पौड़ी में 263, टिहरी में 504, रुद्रप्रयाग में 143,  पिथौरागढ़ में 225, उत्तरकाशी में 240, अल्मोड़ा में 271, चमोली में 283, बागेश्वर में 240 और चंपावत में 245 संक्रमित मिले।

वहीं, अब तक 3142 मरीजों की मौत हो चुकी है। दून मेडिकल कॉलेज में सबसे ज्यादा 24, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में 17, एम्स ऋषिकेश में 9, एचएनबी बेस अस्पताल श्रीनगर में 9, सेना अस्पताल देहरादून में 8 मरीजों ने दम तोड़ा है। जबकि प्रदेश के अन्य अस्पतालों में 60 मरीजों ने दम तोड़ा। 

13 जिलों में 314 कंटेनमेंट जोन
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रदेश के 13 जिलों में 314 कंटेनमेंट जोन बना कर बंदिशें लगाई गई हैं। देहरादून जिले में 60, हरिद्वार में 11, नैनीताल में 61, पौड़ी में 14, उत्तरकाशी में 60, ऊधमसिंह नगर में 66, चंपावत में 21, चमोली में 3, टिहरी में 10, रुद्रप्रयाग में 4, पिथौरागढ़ में 1, अल्मोड़ा में 2 और बागेश्वर जिले में 1 कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

मेडिकल कॉलेज के 12 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव

राजकीय मेडिकल कॉलेज के 12 डॉक्टरों समेत 97 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कुंभ ड्यूटी से लौटे एक दरोगा भी संक्रमित मिले। सीएमओ डा. मनोज शर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज, आरवीएनएल, शनि मंदिर श्रीकोट, घसिया महादेव, डुंगरीपंथ, आंचल डेरी, कोतवाली, डांग, स्वीत, एजेंसी मोहल्ला व आदि क्षेत्रों में संक्रमित मिले हैं।  

इधर, कोविड अस्पताल के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि अस्पताल में 126 पॉजिटिव और 45 संभावित कोरोना मरीज भर्ती हैं। 38 का उपचार कोविड आईसीयू और 20 सस्पेक्टेड कोविड आईसीयू में चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed