फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand: Doon-Kathgodam Jan Shatabdi Express will not stop at Haldwani, Bihar special train canceled

हल्द्वानी में नहीं रुकेगी दून-काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस, बिहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन भी रद्द

Fri, 05 Jun 2020 09:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Jun 2020 09:19 PM IST
सार

  • कोरोना संक्रमण के चलते रेलवे बोर्ड की ओर से लिया गया फैसला
  • पर्याप्त यात्री न मिलने पर रद्द की बिहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन
  • जनशताब्दी में रेलवे को नहीं मिल रहे पर्याप्त यात्री

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand: Doon-Kathgodam Jan Shatabdi Express will not stop at Haldwani, Bihar special train canceled
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

देहरादून से काठगोदाम जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस अब हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेगी। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते रेलवे बोर्ड की ओर से यह फैसला लिया गया है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल दून से काठगोदाम जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस हरिद्वार, नजीबाबाद, मुरादाबाद, रामपुर और हल्द्वानी जैसे रेलवे स्टेशनों पर रुकती है लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के चलते हल्द्वानी स्टेशन पर इसके ठहराव को समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए मसीहा बने सोनू सूद, 55 लोगों को एयरलिफ्ट कर पहुंचाया देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन निदेशक गणेशचंद ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में रेलवे बोर्ड की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। जिसमें हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर इसके ठहराव को कैंसिल किया गया है। ऐसे में जिन यात्रियों को हल्द्वानी जाना है उन्हें काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा। संभव है कि कोरोना वायरस संक्रमण खत्म होने के बाद फिर से ठहराव का आदेश जारी कर दिया जाए।

बिहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन ऐन मौके पर निरस्त

लॉकडाउन में फंसे बिहार के प्रवासियों को भेजने के लिए शुक्रवार को रवाना की जाने वाली विशेष श्रमिक स्पेशल ट्रेन, यात्रियों की संख्या कम होने पर ऐन मौके पर निरस्त की। कई यात्री स्टेशन भी पहुंच गए थे। लेकिन, बाद में सभी को लौटा दिया गया। इस पर प्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और नाराजगी भी जताई।

शुक्रवार को देहरादून से सीतामढ़ी, सिवान, छपरा के लिए ट्रेन भेजी जानी थी। स्टेशन निदेशक गणेश ठाकुर ने बताया कि सहायक नोडल अधिकारी श्रमिक प्रवास झरना कमठान की ओर से डीआरएम को पत्र भेजकर ट्रेन न चलाने का अनुरोध किया था। इस पर ट्रेन को निरस्त किया गया। सहायक नोडल अधिकारी झरना कमठान ने बताया कि बिहार सरकार ने अनुरोध किया है कि जब तक ट्रेन में यात्री पूरे न हो तब तक रवाना न किया जाए।

देहरादून से छपरा, सिवान जाने वाली विशेष ट्रेन में यात्रियों की संख्या बहुत कम थी। जिसकी वजह से ट्रेन को रवाना नहीं किया। अब तक बिहार और झारखंड के लिए छह ट्रेनें भेजी जा चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में ढील दिए जाने पर अब प्रवासी अपने-अपने राज्यों को जाने के इच्छुक भी नहीं हैं। इसके अलावा रेलवे की ओर से 200 से अधिक ट्रेनों का संचालन भी कर दिया है। इनमें भी यात्री जा रहे हैं।

जनशताब्दी में रेलवे को नहीं मिल रहे पर्याप्त यात्री

कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार के निर्देश पर रेलवे बोर्ड ने देहरादून से नई दिल्ली और देहरादून से काठगोदाम जाने वाली जनशताब्दी का संचालन बेशक शुरू कर दिया है। लेकिन, इसके लिए पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे हैं। शुक्रवार को देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी में जहां 269 यात्रियों ने सफर किया, वहीं दून से काठगोदाम जाने वाली जनशताब्दी में 201 यात्रियों ने आरक्षण कराया।

यह स्थिति तब है जबकि दोनों में सीटों की क्षमता 600 है। जबकि लॉकडाउन से पहले इनमें एक-एक सीट के लिए मारामारी रहती थी। स्टेशन निदेशक गणेशचंद ठाकुर ने बताया कि पिछले पांच दिनों से दोनों जनशताब्दी में यात्रियों की संख्या कम है। 300 से भी कम यात्री सफर कर रहे हैं। इस समय यात्री ट्रेनों में यात्रा से परहेज कर रहे हैं। इससे आला अधिकारियों को अवगत करा दिया है।

200 विशेष ट्रेनों के सामान्य कोच में आरक्षण की सुविधा
स्टेशन निदेशक गणेशचंद ठाकुर ने बताया कि फिलहाल रेलवे बोर्ड ने जिन 200 विशेष ट्रेनों को संचालित किया है उसमें सामान्य कोच में भी सीटों के आरक्षण की व्यवस्था की है। साधारण कोच में सिर्फ उतने ही यात्रियों को यात्रा की अनुमति है जितनी सीटें हैं। लेकिन भविष्य में यदि सभी ट्रेनों को संचालन होता है तो यह बाध्यता समाप्त भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed