फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 3 November: 7 positive found and active cases reduced to 149

उत्तराखंड में कोरोना: बुधवार को सात नए संक्रमित मिले, घटकर 149 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Wed, 03 Nov 2021 08:32 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Nov 2021 08:32 PM IST
सार

Coronavirus Cases in Uttarakhand Today: बुधवार को प्रदेश के नौ जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 3 November: 7 positive found and active cases reduced to 149
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण कम हो गया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सात नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि नौ मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 149 हो गई है। जबकि मंगलवार को प्रदेश में 151 सक्रिय मरीज थे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 9067 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। नौ जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा और नैनीताल में एक-एक, देहरादून में तीन और हरिद्वार में दो संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: कोविड प्रतिबंधों में बंदिशें खत्म, मास्क और सामाजिक दूरी का नियम कायम
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343918 हो गई है। इनमें से 330218 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7401 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

40 दिनों से कोविड टीकाकरण में गिरावट

उत्तराखंड में कोविड टीकाकरण में बीते 40 दिनों से गिरावट आई है। 10 दिनों में सिर्फ 3.80 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई। दिसंबर तक शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रतिदिन टीकाकरण का लक्ष्य बढ़ रहा है। अब प्रतिदिन 67255 डोज लगाने होंगे। 

सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन (एसडीसी) की ओर से स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण आंकड़ों की विश्लेषण रिपोर्ट जारी की गई। एसडीसी के अनुसार प्रदेश में 40 दिनों से कोविड टीकाकरण में लगातार गिरावट आ रही है। 23 अक्टूबर से एक नवंबर तक राज्य में 380917 वैक्सीन की डोज लगाई गई। 31 दिसंबर तक शत प्रतिदिन टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने को प्रतिदिन 67255 डोज लगानी होगी।

एसडीसी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल के अनुसार उत्तराखंड में एक नवंबर तक राज्य में 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के 74.81 लाख लोगों को पहली डोज और 39.41 लाख से अधिक लोगों को दोनों डोज वैक्सीन दी जा चुकी है। अब तक कुल 1.14 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में कोविड वैक्सीन की जरूरत वाले 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों की कुल संख्या 77.29 लाख है। हर व्यक्ति को वैक्सीन की दो डोज के हिसाब से राज्य में वैक्सीन की कुल 1.54 करोड़ से अधिक डोज दी जानी हैं। 

एसडीसी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल ने बताया कि पिछले 40 दिनों से वैक्सीनेशन की रफ्तार काफी कम है। मुख्यमंत्री ने 15 दिसंबर तक वैक्सीनेशन का टारगेट पूरा करने की घोषणा की है, लेकिन फिलहाल जिस रफ्तार से वैक्सीनेशन हो रहा है। उस दैनिक औसत के आधार पर 31 दिसंबर तक भी टारगेट पूरा हो पाना कठिन लगता है। अनूप ने कहा कि सरकार को युद्ध स्तर पर बाकी बचे हुए 40 लाख टीके लगाने के लिए अपने प्रयासों में और अधिक तेजी लानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed