{"_id":"617a9be62edbe0074b372006","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-covid-19-news-today-28-october-9-positive-found-and-no-patient-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना: गुरुवार को नौ नए संक्रमित मिले, 150 से कम पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना: गुरुवार को नौ नए संक्रमित मिले, 150 से कम पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या
Fri, 29 Oct 2021 12:10 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:10 AM IST
सार
Coronavirus Cases in Uttarakhand Today: गुरुवार को प्रदेश के सात जिलों अल्मोड़ा, चंपावत, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
विस्तार
उत्तराखंड में अब कोरोना संक्रमण थम गया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में नौ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 10 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 150 से कम हो गई है। प्रदेश में 146 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 14059 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों अल्मोड़ा, चंपावत, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल में एक-एक, देहरादून, पौड़ी और पिथौरागढ़ में दो-दो संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
Dengue Fever: रुड़की में सामने आए 12 नए मामले, उत्तराखंड में अब तक मिले कुल 382 मरीज
विज्ञापन
संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343869 हो गई है। इनमें से 330173 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7400 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें एक मौत पिछले दिनों की जोड़ी गई है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत दर्ज की गई है।
सफाई कर्मचारियों को कोरोना योद्धा के रूप में किया सम्मानित
रुड़की में जैन धर्मशाला में आयोजित सम्मान समारोह में राजहंस कला मंदिर की ओर से सफाई कर्मचारियों को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कोरोना महामारी के समय जब सभी लोग घरों में थे तो अपने घरों से बाहर रहकर शहर के सफाई कर्मियों ने कोरोना से लड़ते हुए सफाई की। अपने प्राणों की चिंता किए बिना लोगों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा की। इसके बाद सफाई कर्मचारियों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मौके पर राकेश कुमार गोयल, संस्था के अध्यक्ष प्रदीप जैन, सचिव अजय अग्रवाल, पारस गोयल, किरण कौशिक, राकेश गोयल, विपिन सिंघल, राकेश अग्रवाल, गौरव गोयल, शेखर सिंघल, गोविंद, विकास अग्रवाल, पवन गोयल, एके मदान, सचिन सिंघल मौजूद रहे।