फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 23 january: positive patients update

उत्तराखंड: नए मामलों में कुछ राहत, 24 घंटे में मिले कोरोना के 3727 मरीज, पांच की मौत, सक्रिय केस 31 हजार पार

Sun, 23 Jan 2022 06:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 23 Jan 2022 06:17 PM IST
सार

वर्तमान में 31310 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 88.25 प्रतिशत और संक्रमण दर 15.50 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 23 january: positive patients update
कोरोना की जांच करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कुछ कमी आई। रविवार को राज्य में 3727 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। जबकि पांच मरीजों की मौत हुई है। 1270 संक्रमित ठीक हुए हैं। सक्रिय मामले भी 31 हजार पार हो गए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 400401 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 13 जिलों में 3727 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 1264 , हरिद्वार में 824, नैनीताल में 200, ऊधमसिंह नगर में 252, अल्मोड़ा में 25, चमोली में 159, टिहरी में 99, पौड़ी में 220, बागेश्वर में 101, पिथौरागढ़ में 157, रुद्रप्रयाग में 259, उत्तरकाशी में 78, चंपावत जिले में 87 संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


अब तक 7480 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1270 संक्रमित ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 353346 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। वर्तमान में 31310 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 88.25 प्रतिशत और संक्रमण दर 15.50 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में होम आइसोलेशन में 98 प्रतिशत संक्रमित

तीसरी लहर में कोरोना संक्रमण जिस रफ्तार के साथ फैल रहा है, उसकी तुलना में संक्रमण का प्रभाव घातक नहीं है। यही वजह है कि प्रदेश में 98 प्रतिशत कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में रह कर इलाज ले रहे हैं। जबकि मात्र दो प्रतिशत संक्रमित ही अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती हैं। वर्तमान में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 31 हजार पार हो गया है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है। जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर की जिस तरह से डेल्टा वेरिएंट घातक साबित हुआ है। उसकी तुलना में ओमिक्रॉन वेरिएंट का अभी तक प्रभाव कम है। कोरोना संक्रमित घर में रह कर इलाज लेेने के बाद स्वस्थ हो रहे हैं। 


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार सरकारी और निजी अस्पतालों में अभी तक लगभग 520 मरीज ही भर्ती है। जो पहले से किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। जबकि 28500 से ज्यादा संक्रमित होम आइसोलेशन में है। राज्य कोविड कंट्रोल रूम के मुख्य संचालन अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रॉन ज्यादा घातक साबित नहीं हो रहा है। हल्के लक्षण वाले संक्रमित घर में रह कर ठीक हो रहे हैं। पहले से किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित संक्रमित ही अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। वर्तमान में 98 प्रतिशत संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं।

तीन डॉक्टरों समेत 34 लोग कोरोना संक्रमित

बेस अस्पताल श्रीनगर में आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल देने वाले 34 लोग कोरोना संक्रमित निकले। रविवार को भी तीन डॉक्टरों समेत मेडिकल कॉलेज/बेस अस्पताल के 10 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोविड अस्पताल के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि बाल रोग विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर, टीबी एवं चेस्ट रोग विभाग के सहायक प्रोफेसर और स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग की एक जूनियर डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा इंटर्न, एमबीबीएस छात्र, वैक्सीनेटर, वार्ड ब्वॉय, वार्ड अटेंडेंट और क्लर्क कोरोना संक्रमित हुए हैं। उन्होंने बताया कि 31 लोग आरटीपीसीआर और तीन लोग रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव निकले। 

कोटद्वार क्षेत्र में पांच बच्चों समेत 154 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव 

नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र समेत निकटवर्ती द्वारीखाल, जयहरीखाल और रिखणीखाल ब्लाॅक क्षेत्र में रविवार को भी लोगों के कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला जारी रहा। जिला कोविड वॉर रूम से मिली जानकारी के अनुसार कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के 141 लोगों समेत निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्र के 154 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उनका कोरोना उपचार शुरू कर दिया है। 

सीएमओ पौड़ी डॉ. प्रवीन कुमार ने बताया कि कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के झंडीचौड़ में एक पांच और एक नौ साल का बच्चा, लकड़ी पड़ाव में एक तीन साल का बच्चा, आमपड़ाव में नौ साल का बच्चा और बालासौड़ में एक दो साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा निगम क्षेत्र में 94 व्यक्ति और 47 महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed