उत्तराखंड में कोरोना: बीते 24 घंटे में 156 संक्रमण के मामले आए सामने, एक की मौत
हरिद्वार जिले में एक संक्रमित ने दम तोड़ा है। अब तक 258 मरीजों की मौत हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर 156 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि एक मरीज की मौत हुई है। संक्रमितों की तुलना में 206 मरीज ठीक हुए हैं। और 1026 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना की तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 90865 हो गई है।
देहरादून जिले में 53, रुद्रप्रयाग में 17 मिले
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 9854 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 13 जिलों में 156 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 53, रुद्रप्रयाग में 17, चमोली में 16, हरिद्वार में 15, अल्मोड़ा में 14, पिथौरागढ़ में 10, नैनीताल में आठ, चंपावत में सात, पौड़ी में छह, बागेश्वर में चार, ऊधमसिंह नगर में तीन, उत्तरकाशी में दो, टिहरी जिले में एक संक्रमित मिला है।
हरिद्वार जिले में एक संक्रमित ने दम तोड़ा है। अब तक 258 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में 206 संक्रमित ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 86400 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमित मामलों से ज्यादा स्वस्थ होने से सक्रिय मरीज लगातार घट रहे हैं। वर्तमान में 1026 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 95.09 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 1.56 प्रतिशत दर्ज की गई है।