उत्तराखंड में कोरोना: सोमवार को तीन जिलों में नौ नए संक्रमित मिले, टीकाकरण के लिए अगले 40 दिन की कठिन परीक्षा
Coronavirus Cases in Uttarakhand Today: सोमवार को प्रदेश के 10 जिलों अल्मोड़, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने लगी है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में तीन जिलों में नौ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। 25 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 175 हो गई है। जबकि रविवार को प्रदेश में 192 सक्रिय मरीज थे।
उत्तराखंड में कोविड टीकाकरण: पहली और दूसरी डोज लगाने में बागेश्वर जिला राज्य में पहले स्थान पर
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 6827 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 10 जिलों अल्मोड़, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। देहरादून में सात, हरिद्वार और पौड़ी में एक-एक संक्रमित मिले हैं।
संक्रमण दर 0.13 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344115 हो गई है। इनमें से 330376 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7405 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.13 प्रतिशत दर्ज की गई है।
टीकाकरण के लिए अगले 40 दिन की कठिन परीक्षा
उत्तराखंड में कोविड टीकाकरण को लेकर आगामी 40 दिन में कठिन परीक्षा होगी। सरकार की ओर से तय किए गए टीकाकरण लक्ष्य को हासिल करने के लिए अब 40 दिन में 32 लाख से ज्यादा टीके लगाने होंगे। प्रदेश में बीते 10 दिनों में वैक्सीन की 4.57 लाख डोज लगाई गई हैं। टीकाकरण की रफ्तार कम होने से प्रतिदिन टीके लगाने का लक्ष्य भी बढ़ रहा है।
सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के अनुसार 31 दिसंबर तक राज्य में वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल करने के लिए अब हर रोज 82318 डोज लगानी होगी। 10 दिन पहले प्रतिदिन का टीकाकरण का लक्ष्य 75014 था, जो अब बढ़ गया है।
एसडीसी फाउंडेशन की ओर से प्रदेश में लक्ष्य के अनुसार प्रतिदिन के हिसाब से कोविड टीकाकरण का विश्लेषण किया जा रहा है। फाउंडेशन के मुताबिक उत्तराखंड में 12 से 21 नवंबर के बीच 4.57 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन की डोज दी गई। राज्य में 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के 75.40 लाख लोगों को पहली डोज और 46.26 लाख लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। अब तक कुल 1.21 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज दी गई।
एसडीसी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने बताया कि पहले के मुकाबले प्रतिदिन का लक्ष्य अब तेजी से बढ़ रहा है। अगले 40 दिन में 32.92 लाख से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जानी है। दिसंबर तक शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए टीकाकरण में तेजी लाने की जरूरत है।