उत्तराखंड में कोविड टीकाकरण: पहली और दूसरी डोज लगाने में बागेश्वर जिला राज्य में पहले स्थान पर
प्रदेश सरकार ने 18 से अधिक आयु के लोगों को दिसंबर तक शत प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। वैक्सीन पहली और दूसरी डोज लगाने में बागेश्वर जिला राज्य में पहले स्थान पर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड टीकाकरण की रफ्तार धीमी होने से दिसंबर महीने तक शत प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने की चुनौती बढ़ रही है। अब तक प्रदेश में 60 प्रतिशत को वैक्सीन की दूसरी डोज लग पाई है। प्रदेश सरकार ने 18 से अधिक आयु के लोगों को दिसंबर तक शत प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। वैक्सीन पहली और दूसरी डोज लगाने में बागेश्वर जिला राज्य में पहले स्थान पर है।
कोविड संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 18 से अधिक आयु के 77.29 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। जिसमें अब तक 75.35 लाख से ज्यादा को पहली और लगभग 45.71 लाख को दूसरी डोज लग चुकी है।
उत्तराखंड में कोरोना: रविवार को चार जिलों में मिले 11 नए संक्रमित, बढ़कर 192 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
कोरोना संक्रमण प्रभाव कम होने के साथ ही टीकाकरण की रफ्तार भी कम हो गई है। रविवार को प्रदेश के 539 केंद्रों पर 22714 लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लगाई गई। जिससे दिसंबर माह तक शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने की चुनौती बढ़ रही है।
राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया का कहना है कि दिसंबर तक शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। मोबाइल वैक्सीनेशन टीम के घर-घर जाकर भी कोविड टीके लगा रही है। उन्होंने अपील की है कि जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। वे निर्धारित समय के बाद दूसरी डोज अवश्य लगाएं।
जिलावार कोविड टीकाकरण की स्थिति पर एक नजर
जिला पहली डोज दूसरी डोज(प्रतिशत में)
अल्मोड़ा 97.02 63.6
बागेश्वर 107.1 77.7
चमोली 104.5 77.0
चंपावत 96.4 70.9
देहरादून 103.7 63.9
हरिद्वार 93.5 53.0
नैनीताल 95.9 61.3
पौड़ी 100.9 60.1
पिथौरागढ़ 99.7 65.3
रुद्रप्रयाग 104.5 71.5
टिहरी 95.6 62.4
यूएस नगर 91.9 51.5
उत्तरकाशी 100. 4 75.3
कुल- 97.5 60.7