फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 19 december: 13 new positive

उत्तराखंड में कोरोना: रविवार को मिले 13 संक्रमित, यमन से आए नागरिक की जीनोम सिक्वेसिंग रिपोर्ट का इंतजार 

Sun, 19 Dec 2021 07:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 19 Dec 2021 07:04 PM IST
सार

देहरादून में पांच, हरिद्वार व पिथौरागढ़ में एक-एक और नैनीताल व ऊधमसिंह नगर जिले में तीन-तीन मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 19 december: 13 new positive
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। वहीं, रविवार को नौ कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, देहरादून में पांच, हरिद्वार व पिथौरागढ़ में एक-एक और नैनीताल व ऊधमसिंह नगर जिले में तीन-तीन मामले सामने आए हैं। वहीं, अब प्रदेश में कोविड के 168 एक्टिव केस हैं, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या 69 देहरादून की है।

विज्ञापन


एक दिन पहले यमन से आया नागरिक जांच रिपोर्ट के बाद पाया गया संक्रमित
एक दिन पहले रुड़की के भगवानपुर के किशनपुर क्षेत्र में एक होटल में ठहरे यमन का नागरिक कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। युवका का सैंपल ऑमिक्रोन की जांच के लिए जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेज दिया गया है। अब स्वास्थ्य विभाग को बेसब्री से जीनोम सिक्वेसिंग की रिपोर्ट का इंतजार है। साथ ही होटल को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड: यमन नागरिक मिला संक्रमित, अधिकारियों में मचा हड़कंप, होटल कंटेनमेंट जोन घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन


16 दिसंबर को यमन से तीन लोग भगवानपुर स्थित एक फार्मा कंपनी में विजिट के लिए आए थे। यहां वे किशनपुर स्थित होमटेल होटल में ठहरे थे। होटल प्रबंधक ने उनका कोरोना टेस्ट कराया तो एक संक्रमित पाया गया। मामला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संज्ञान में आने के बाद हड़कंप मच गया था। टीम ने रात में ही जाकर होटल के पूरे स्टाफ के सैंपल लिए।


साथ ही संक्रमित यमन नागरिक और उनके साथ आए अन्य दोनों नागरिकों के साथ ही पूरे होटल स्टाफ को होटल में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। साथ ही प्रशासन ने होटल को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।

तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि होटल में टोटल 59 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं रुड़की सिविल अस्पताल के सीएमओ डॉ. संजय कंसल ने बताया कि जो यमन नागरिक संक्रमित पाया गया था उसका सैंपल जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेज दिया गया है। अब उन्हें रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed