{"_id":"61e2c21771e87f5b6a321a9d","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-covid-19-news-today-15-january-positive-patients-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 3848 नए मरीज, चुनाव रैलियों पर रोक 22 जनवरी तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 3848 नए मरीज, चुनाव रैलियों पर रोक 22 जनवरी तक बढ़ी
Sat, 15 Jan 2022 06:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 15 Jan 2022 06:16 PM IST
सार
प्रदेश की रिकवरी दर 91.90 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 12.42 प्रतिशत पहुंच गई है।
विज्ञापन
सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : एएनआई फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को राज्य में 3848 नए मामले सामने आए हैं। वहीं दो संक्रमितों की मौत हुई। अब तक कुल 7440 मरीजों की मौतें हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1184 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन्हें मिलाकर 337537 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। वर्तमान में 14892 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 91.90 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 12.42 प्रतिशत पहुंच गई है।
विज्ञापन
देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 1362 संक्रमित मिले हैं। नैनीताल में 719, हरिद्वार में 641, ऊधमसिंह नगर में 412, चंपावत में 67, पौड़ी में 168, अल्मोड़ा में 128, टिहरी में 109, पिथौरागढ़ में 50, बागेश्वर में 75, चमोली में 63, रुद्रप्रयाग में 26, उत्तरकाशी जिले में 28 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड में कोरोना: ऋषिकेश घूमने आए गुजरात के 41 यात्री कोरोना संक्रमित, कोविड केयर सेंटर में किया आइसोलेट
विज्ञापन
उत्तराखंड में चुनाव रैलियों पर रोक 22 तक बढ़ी, इनडोर प्रचार में राहत
लगातार बढ़ते कोविड संक्रमण के बीच चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों और नेताओं की रैलियों पर रोक की अवधि 22 जनवरी तक बढ़ा दी है। हालांकि दलों को 300 लोगों की उपस्थिति या उस हॉल की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ इनडोर बैठक करने की राहत प्रदान की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन उत्तराखंड में किया जाएगा। आयोग ने तय किया है कि 22 जनवरी तक कोई रोड शो, रैली या पद यात्रा या वाहन रैली नहीं हो सकेगी।
किसी भी तरह की फिजिकल रैली का आयोजन भी 22 जनवरी तक नहीं किया जा सकेगा। हालांकि, राजनीतिक दल अगर चाहें तो कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अधिकतम 300 या हॉल की क्षमता के 50 प्रतिशत तक की संख्या के साथ इनडोर बैठक कर सकते हैं। इसमें राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की गाइडलाइंस और कोविड गाइडलाइंस का पालन अनिवार्य होगा। सभी राजनीतिक दलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कहीं भी कोविड प्रोटोकॉल या आचार संहिता से जुड़े किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। इनमें से किसी का भी उल्लंघन किया तो संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बीमारियों से ग्रसित रहे ओमीक्रोन से सावधान
दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग अग्रवाल ने कोरोना के नए वैरियंट ओमीक्रॉन से ऐसे लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। जिनको पहले से कोई बीमारी है। उन्होंने कहा कि ओमीक्रॉन वायरस बहुत तेजी से फैलता है। ज्यादातर केस में ये हल्के लक्षण ही पैदा करता है जैसे कि बुखार, बदन दर्द, पीठ दर्द, गला खराब होना, खांसी, दस्त आदि। लेकिन जो मरीज बड़ी आयु के हैं या फिर पुरानी बीमारियों से ग्रसित हैं, उनमें ये गम्भीर रूप ले सकता है।
सभी आमजन से अपील है कि ऐसे कोई भी लक्षण को न छुपाएं, फ्लू ओपीडी में दिखाएं, कोरोना टेस्टिंग जरूर कराएं। डॉक्टर के परामर्श से दवाएं लें। पुराने मरीज अपनी दवाएं ना छोड़ें। मास्क व सोशल डिस्टेसिंग का का पालन जरूर करें। नंबर आने पर वैक्सीन जरूर लें।
दून अस्पताल में इस वक्त 26 मरीज भर्ती है। जिनमें सर्वाधिक 21 से 40 साल की उम्र के 10 मरीज हैं। आठ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है और चार नए मरीज भर्ती हुए हैं। नौ मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। शनिवार को अस्पताल में कोविशील्ड की 230 और कोवेक्सीन की 135 डोज लगाई गईं। 357 लोगों ने आरटीपीसीआर जांच कराई है। ओपीडी में 910 मरीजों ने डॉक्टरों से परामर्श लिया।