{"_id":"61e2beaf96789223524b41c2","slug":"corona-in-uttarakhand-41-travelers-from-gujarat-who-came-to-visit-rishikesh-found-corona-infected","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना: ऋषिकेश घूमने आए गुजरात के 41 यात्री कोरोना संक्रमित, कोविड केयर सेंटर में किया आइसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना: ऋषिकेश घूमने आए गुजरात के 41 यात्री कोरोना संक्रमित, कोविड केयर सेंटर में किया आइसोलेट
Sat, 15 Jan 2022 06:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 15 Jan 2022 06:01 PM IST
सार
गुजरात के यात्रियों के संक्रमित मिलने से शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम यात्रियों पर निगरानी बनाए हुए है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच कराते लोग
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार से ऋषिकेश घूमने आए गुजरात के 70 यात्रियों में से 41 यात्री कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमित यात्रियों को जीएमवीएन ऋषिलोक मुनिकीरेती में आइसोलेट कर दिया गया है। गुजरात के यात्रियों के संक्रमित मिलने से शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम यात्रियों पर निगरानी बनाए हुए है।
विज्ञापन
तीर्थनगरी घूमने आए थे गुजरात के 70 यात्री
शनिवार को हरिद्वार से दो बसों में सवार होकर गुजरात के 70 यात्री तीर्थनगरी घूमने आए थे। दोपहर करीब 12 बजे तपोवन चैकपोस्ट पर स्वास्थ्य विभाग मुनिकीरेती की टीम ने बसों में सवार सभी यात्रियों का रैपिड एंटीजन जांच की। जांच के दौरान 41 यात्री कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन
उत्तराखंड: दून में 300 से 400 शादियों पर संकट के बादल, कोरोना के कारण वेडिंग प्वाइंट मालिक परेशान
विज्ञापन
फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. जगदीशचंद जोशी ने बताया कि अहमदाबाद गुजरात के कुछ लोग हरिद्वार के एक आश्रम में आयोजित श्रीमदभागवत कथा में शामिल होने के लिए आए थे। कथा समाप्त होने के बाद दो बसों में सवार होकर करीब 70 लोग तीर्थनगरी के लिए घूमने आए। तपोवन चैक पोस्ट पर सभी यात्रियों का रैपिड एंटीजन जांच की गई। जिसमें 41 यात्री संक्रमित मिले।
संक्रमित मरीजों को जीएमवीएन ऋषिलोक मुनिकीरेती के कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट कर दिया गया है। इसके अलावा 29 लोगों की आरटीपीसीआर जांच भी की गई है। जिनकी रिपोर्ट रविवार को आएगी। उन्होंने बताया कि इनमें से करीब 30 यात्री को दो और 11 यात्रियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगी हुई थी।
41 पर्यटक समेत 148 लोग कोरोना संक्रमित
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय, मुनिकीरेती और यमकेश्वर ब्लॉक में 41 पर्यटक समेत 148 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने से शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमित मरीजों को आइसोलेट करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा शनिवार को 972 लोगों की कोरोना जांच की गई है।
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के कोविड पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया सरकारी अस्पताल में 272 लोगों की कोरोना जांच की गई। बीते कोरोना जांच रिपोर्ट में शनिवार को 59 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। उधर, फकोट ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. जगदीशचंद जोशी ने बताया कि शनिवार को मुनिकीरेती क्षेत्र में 54 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिनमें गुजरात अहमदाबाद के 41 यात्री भी शामिल हैं। इसके अलावा मुनिकीरेती क्षेत्र में 252 लोगों की कोरोना जांच की गई।
यमकेश्वर ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 35 लोग कोरोन संक्रमित मिले हैं। जिनमें 30 पर्यटक और पांच स्थानीय लोग शामिल हैं। इसके अलावा लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 450 लोगों की कोरोना जांच की गई।
430 लोगों को लगाई गई बूस्टर डोज
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय और संत निरंकारी भवन में 108, राजीवग्राम ढालवाला मुनिकीरेती में 300 और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 32 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई।