फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 11 October: 7 positive found and No Patient Died

उत्तराखंड में कोरोना: सोमवार को मिले सात नए संक्रमित, घटकर 162 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Mon, 11 Oct 2021 11:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Oct 2021 11:28 PM IST
सार

Corona Cases in Uttarakhand Today:  सोमवार को प्रदेश के नौ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, हरिद्वार , पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 11 October: 7 positive found and No Patient Died
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में सात नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 16 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 162 पहुंच गई है। जबकि रविवार को प्रदेश में 172 सक्रिय मरीज थे। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 10667 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। नौ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, हरिद्वार, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, चमोली व पौड़ी में एक-एक, देहरादून में दो, नैनीताल में तीन, संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


कोविड टीकाकरण: आज टीकाकरण का महाअभियान, सुबह सात से रात 10 बजे तक लगेंगे टीके
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343675 हो गई है। इनमें से 330007 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7396 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत दर्ज की गई है। 



आईआईटी के पांच छात्रों के लिए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को आईआईटी रुड़की के पांच छात्रों के सैंपल लिए। इनकी कोविड की आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है। सूडान से आए एमटेक के एक छात्र में तीन दिन पहले कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य खराब होने के चलते सात अक्तूबर को उसकी कोविड जांच कराई गई थी। सिविल अस्पताल के कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महेश खेतान ने बताया कि पांच छात्रों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। 

1030 केंद्रों पर 27397 ने लगवाई वैक्सीन

उत्तराखंड में महाभियान चलाने के बाद भी कोविड टीकाकरण की रफ्तार नहीं बढ़ी है। सोमवार को प्रदेश भर में 1030 केंद्रों पर 27397 लोगों ने वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लगवाई है। प्रदेश में अब तक 96 प्रतिशत अधिक लोगों ने पहली और 43 प्रतिशत को दोनों डोज लग चुकी है। 

सरकार के दिशानिर्देश पर सोमवार को प्रदेश में कोविड टीकाकरण महाभियान चलाया गया। इस अभियान से सरकार और स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण में तेजी आने की उम्मीद थी, लेकिन पूरे प्रदेश में 1030 केंद्रों पर 27397 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 1.6 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के 96 प्रतिशत को पहली और 43 प्रतिशत को दोनों डोज लगाई गई है। 

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया का कहना है कि बागेश्वर समेत कई जिलों ने एक दिन पहले ही महाभियान को चलाया है। जिससे सोमवार को टीकाकरण में खास तेजी नहीं आई है। प्रदेश के बागेश्वर, रुद्रप्रयाग्र, चमोली, देहरादून जिले में 100 प्रतिशत से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed