उत्तराखंड में कोरोना: बुधवार को 53 नए संक्रमित मिले, दो हफ्ते में 100 फीसदी टीकाकरण की चुनौती
Corona Cases in Uttarakhand Today: बुधवार को प्रदेश के आठ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 53 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। 11 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 183 हो गई है। जबकि मंगलवार को प्रदेश में 141 सक्रिय मरीज थे।
उत्तराखंड में कोरोना जांच: पांच हजार पुलिसकर्मियों के हुए एंटीजन टेस्ट, 18 मिले पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 14088 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, नैनीताल में सबसे ज्यादा 29, देहरादून में आठ, हरिद्वार में 14, पौड़ी व पिथौरागढ़ में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है।
उत्तराखंड: सरकार ने ओमिक्रॉन से बचाव के लिए जारी की एसओपी, पर्यटक स्थलों पर भी होगी रैंडम जांच
संक्रमण दर 0.37 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344303 हो गई है। इनमें से 330557 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7408 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.37 प्रतिशत दर्ज की गई है।
दो सप्ताह में शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण की चुनौती
कोविड महामारी की तीसरी रोकने के साथ ही आगामी दो सप्ताह में शत प्रतिशत पूूर्ण टीकाकरण करने की चुनौती है। प्रदेश में लगभग 33 प्रतिशत लोगों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जानी बाकी है। अब सरकार और स्वास्थ्य विभाग का घर-घर जाकर वैक्सीन लगाने में तेजी लाने पर फोकस है।
कोविड संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। अब तक राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु के 98.1 प्रतिशत लोगों को पहली और 67 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी 77.29 लाख से ज्यादा लोगों को 15 दिसंबर तक शत प्रतिशत टीकाकरण पूरा करना है।
राज्य में पहली डोज 100 प्रतिशत लोगों को लग चुकी है। जबकि 33 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जानी है। कोविड संक्रमण की तीसरी लहर की रोकथाम के साथ ही आगामी 15 दिन के भीतर शत प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लगाने की चुनौती है।
राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया का कहना है कि कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने पर विशेष फोकस है। मोबाइल टीम के माध्यम से घर-घर जाकर भी टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने अपील की है कि जिन लोगों ने पहली डोज लगवाई है। वे दूसरी डोज अवश्य लगाएं।
प्रदेश में अब तक लगाई गई डोज
जिला पहली डोज दूसरी डोज (प्रतिशत में)
अल्मोड़ा 97.4 66.7
बागेश्वर 107.5 81.5
चमोली 104.7 81.7
चंपावत 96.7 74.6
देहरादून 104.6 69.7
हरिद्वार 94.0 59.0
नैनीताल 96.4 65.6
पौड़ी 01.6 65.7
पिथौरागढ़ 100.1 69.8
रुद्रप्रयाग 104.7 73.9
टिहरी 96.3 67.1
ऊधमसिंह नगर 92.6 60.6
उत्तरकाशी 100.6 79.0
कुल 98.1 66.4