फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: 18 Police Personnel Found Covid positive after antigen test

उत्तराखंड में कोरोना जांच: दो दिन में 9000 पुलिसकर्मियों के हुए टेस्ट, 43 पॉजिटिव, आईआरबी बैलपड़ाव बना हॉटस्पॉट

Wed, 01 Dec 2021 09:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Dec 2021 09:45 PM IST
सार

Coronavirus in Uttarakhand: डीजीपी के आदेशों के बाद जिला पुलिस कप्तानों ने दो दिन के इस अभियान के लिए आदेश जारी किए थे।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: 18 Police Personnel Found Covid positive after antigen test
उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में अब तक नौ हजार पुलिसकर्मियों के एंटीजन टेस्ट के बाद प्रदेश में 43 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। इनमे आईआरबी द्वितीय बैलपड़ाव( रामनगर नैनीताल) हॉटस्पॉट बन गया है। यहां बुधवार को कुल 70 लोगों के टेस्ट हुए, जिनमे से 22 में संक्रमण की पुष्टि एंटीजन टेस्ट में हुई है। बृहस्पतिवार दोपहर तक अंतिम आंकड़े पुलिस मुख्यालय के पास पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: सरकार ने ओमिक्रॉन से बचाव के लिए जारी की एसओपी, पर्यटक स्थलों पर भी होगी रैंडम जांच
विज्ञापन


बता दें कि भारत सरकार की चेतावनी के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने मंगलवार को दो दिनों में सभी पुलिसकर्मियों के टेस्ट कराने के आदेश दिए थे। इस क्त्रस्म में शुरूआत मुख्यालय से ही की गई थी। प्रदेश में लगभग 27 हजार पुलिसकर्मी हैं। इन सभी को टीके की दोनों डोज लग चुकी हैं। बीते दिनों राष्ट्रपति के दौरे में सुरक्षा व्यवस्था के लिए गए सात पुलिसकर्मियों में संक्रमण की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी के आदेश के बाद सभी जिलों और रेजीमेंट में एंटीजन टेस्ट शुरू कराए गए। पहले दिन मंगलवार को पांच हजार पुलिसकर्मियों के टेस्ट हुए थे। इनमें 18 पुलिसकर्मी संक्रमित मिले थे। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम तक दोनों दिन के करीब नौ हजार टेस्ट की रिपोर्ट आई है। इनमें अब तक कुल 43 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमे सबसे ज्यादा 22 आईआरबी बैलपड़ाव के हैं। यहां हॉटस्पॉट बन गया है। बृहस्पतिवार तक उम्मीद है कि सभी पुलिसकर्मियों के टेस्ट हो जाएंगे। ऐसे में अंतिम रिपोर्ट बृहस्पतिवार तक ही आएगी।

देहरादून में अब तक एक भी पॉजिटिव नहीं
देहरादून में इन दो दिनों के भीतर करीब 960 पुलिसकर्मियों के टेस्ट कराए गए हैं। इनमें से कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया है। जिले में सिविल और आर्म्ड फोर्स के करीब ढाई हजार जवान और अधिकारी हैं। बृहस्पतिवा तक सभी के टेस्ट करा लिए जाएंगे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन देहरादून, विकासनगर, ऋषिकेश, डोईवाला आदि जगहों पर टेस्ट किए जा रहे हैं।

विदेशों से आने वाले यात्रियों पर नजर रखेगी अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम 

उत्तराखंड समेत देश के तमाम राज्यों में होना का संक्रमण दोबारा बढ़ने व कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं के बीच जिलाधिकारी डॉक्टर आर राजेश कुमार ने अपर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक (यातायात) और जिला सर्विलेंस अधिकारी की तीन सदस्यीय टीम गठित की है जो विदेश से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच कराने के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों व उनके संपर्क में आए लोगों पर भी पैनी नजर रखेगी।

इतना ही नहीं टीम में शामिल अधिकारी जौलीग्रांट एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों के साथ ही चेकपोस्टों का औचक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित कराएंगे कि दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच की जा रही है या नहीं?  साथ ही अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम जिले की सीमाओं पर स्थित तमाम चेकपोस्टों पर बनाए गए कोविड जांच केंद्रों में जांच करने से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच करेगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि अपर जिलाधिकारी की अगुवाई में गठित अधिकारियों की टीम दून अस्पताल, कोरोनेशन व गांधी शताब्दी जैसे बड़े सरकारी अस्पतालों के अलावा जिले के तमाम सरकारी और निजी अस्पतालों का भ्रमण कर इस बात की जानकारी जुटाएगी कि अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज ठीक से किया जा रहा है या नहीं? अस्पतालों में कितने मरीजों की इलाज की व्यवस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed