{"_id":"62027e19cddd33068f3db833","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-covid-19-news-today-08-february-positive-patients-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना: बीते 24 घंटे में 772 संक्रमण के मामले आए सामने, आठ मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना: बीते 24 घंटे में 772 संक्रमण के मामले आए सामने, आठ मरीजों की मौत
Tue, 08 Feb 2022 08:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 08 Feb 2022 08:26 PM IST
सार
उत्तराखंड में अभी 9710 अभी सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
मिले 9 नए कोरोना वायरस
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में कोविड संक्रमण घटा है, लेकिन खतरा अभी बरकरार है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश पिछले 24 घंटे में 772 नए केस आए हैं। जबकि आठ मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
वहीं 24 घंटे के भीतर 3257 स्वस्थ हुए हैं। जबकि 9710 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।
उधर हरिद्वार में जनपद में कोरोना संक्रमण के 71 मरीज मिले हैं। किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। 122 मरीज ठीक भी हो गए। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार धर्मनगरी हरिद्वार में सबसे अधिक 23 मरीज सामने आए हैं। रुड़की क्षेत्र में 8 कोरोना के मरीज पाए गए हैं। बहादराबाद क्षेत्र में 11, लक्सर में 2 केस मिले हैं।
विज्ञापन
खानपुर में एक केस मिला है। भगवानपुर और नारसन में कोई केस नहीं मिला है। बाहरी जिलों और राज्यों से आने वाले पॉजिटिव की संख्या भी 26 है। सीएमओ डा. कुमार खगेंद्र सिंह ने बताया कि अधिकृत अस्पतालों में 5 मरीज भर्ती हैं। अधिकृत कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में भी 11 मरीज हैं।
विज्ञापन
कोविड केयर सेंटरों में कोई मरीज भर्ती नहीं रहा है। होम आईसोलेशन में 377 मरीज रह रहे हैं। बताया कि जिले में फिलहाल 393 एक्टिव केस हैं। जनपद में कुल मरीजों की संख्या 63374 हो गई है। अभी कुल 5588 व्यक्तियों की सैंपल रिपोर्ट आनी बाकी है। जनपद भर में 3845 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। जनपद में एक्टिव कंटेनमेंट जोन भी जीरो हो गए हैं।
तीर्थनगरी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट देखने को मिली
ऋषिकेश तीर्थनगरी में मंगलवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट देखने को मिली। यहां मुनिकीरेती क्षेत्र में दिल्ली के दो पर्यटक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 802 लोगों की कोरोना जांच की गई। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के कोविड पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि मंगलवार को सरकारी अस्पताल में 222 लोगों की कोरोना जांच की गई।
बीते दिनों की जांच रिपोर्ट में सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव रही। फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. जगदीशचंद्र जोशी ने बताया कि मुनिकीरेती क्षेत्र में दिल्ली के दो पर्यटक कोरोना संक्रमित मिले हैं। बीते सोमवार को इन पर्यटकों की आरटीपीसीआर जांच की गई थी। दूरभाष पर पर्यटकों को इसकी सूचना दे दी गई है।
इसके अलावा मुनिकीरेती क्षेत्र में 280 लोगों की कोरोना जांच की गई। उधर, यमकेश्वर ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 300 लोगों की कोरोना जांच की गई। बीते दिनों की जांच रिपोर्ट में सब लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव रही।