फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand: Corona Test of tourists in Nainital from today, 30 Percent booking in hotels canceled

उत्तराखंड में कोरोना: नैनीताल में आज से होगी पर्यटकों की कोरोना जांच, होटलों में 30 फीसदी बुकिंग निरस्त

Thu, 01 Apr 2021 10:40 AM IST
अलका त्यागी गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल
गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 01 Apr 2021 10:40 AM IST
सार

  • कोरोना के दिशा निर्देश आते ही व्यवसायी और पर्यटक परेशान

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand: Corona Test of tourists in Nainital from today, 30 Percent booking in hotels canceled
उत्तराखंड में कोरोना की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में देश के 12 राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए 72 घंटे पूर्व की कोविड निगेटिव रिपोर्ट लाने संबंधी राज्य सरकार की सलाह और राज्य की सीमाओं में जांच में तेजी लाए जाने के निर्णय से पर्यटन व्यवसायी परेशान हैं। तमाम होटलों में अप्रैल के लिए तीस फीसदी बुकिंग निरस्त हो गई है। मई-जून को लेकर भी कारोबारी और पर्यटक आशंकित हैं। अप्रैल में मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने और गुड फ्राइडे, नवरात्र, महावीर जयंती सहित अनेक छुट्टियों के कारण पर्यटन व्यवसायी बहुत आशान्वित थे। तमाम होटल इस दौरान एडवांस में ही फुल हो गए थे। वर्तमान में भी हर सप्ताहांत में यहां भारी भीड़ उमड़ रही थी जिससे उनमें सीजन को लेकर उत्साह था।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 293 नए संक्रमित मिले, चार मरीजों की मौत, 1800 पार पहुंचे एक्टिव केस 
विज्ञापन


मंगलवार को जैसे ही राज्य सरकार के दिशानिर्देश आए तीस फीसदी बुकिंग निरस्त हो गई। उत्तर भारतीय होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य होटल शेवरॉन के मालिक प्रवीण शर्मा के अनुसार अप्रैल में सामान्य बुकिंग के अलावा डेस्टिनेशन वेडिंग की भारी बुकिंग आई थीं। तीस फीसदी बुकिंग आज ही निरस्त हो गई है। उनका कहना है कि इस समय होटल व पर्यटन उद्योग गंभीर संकट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वर्ष जैसे-तैसे कर्ज लेकर लोगों ने काम चलाया अगर इस वर्ष भी व्यवसाय नहीं चल पाया तो आधे से ज्यादा कारोबारी बर्बाद हो जाएंगे। प्रसिद्ध होटल मनु महारानी के जीएम नरेश गुप्ता ने बताया कि अभी उन्होंने केवल 22 कमरे ही खोले थे। अप्रैल प्रथम सप्ताह के लिए ये फुल हो चुके थे लेकिन आज ही इनमें तीस फीसदी बुकिंग निरस्त हो गई। होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन नैनीताल के पदाधिकारी अल्का होटल के वेद साह के अनुसार अप्रैल के लिए बहुत अच्छी बुकिंग आई थी लेकिन कोरोना दिशानिर्देश आते ही 25 फीसदी बुकिंग निरस्त हो गई।

अभी भी पर्यटक लगातार संपर्क कर बुकिंग को लेकर आशंका जता रहे हैं। व्यवसायियों का मानना है कि सरकार बॉर्डर में चेकिंग बढ़ा दे और संक्रमित पाए जाने पर प्रवेश न दे लेकिन 72 घंटे की रिपोर्ट लाने की अपनी सलाह हटाए।

कोविड टेस्ट का खर्चा उठाने का आफर भी कारगर नहीं

पर्यटन व्यवसायी प्रवीण शर्मा के अनुसार कोविड टेस्ट करवा कर कोई पर्यटक यहां नहीं आना चाहेगा, इसलिए उन्होंने यहां तक आफर दे दिया कि कोविड टेस्ट का खर्चा होटल मालिक वहन करेंगे, लेकिन यह भी कारगर नहीं हुआ।

वैक्सीन ले चुके लोगों को भी राहत नहीं
सरकार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार यहां आने वालों के लिए 72 घंटे पूर्व की निगेटिव रिपोर्ट लाने की सलाह दी गई है अर्थात यह बाध्यकारी नहीं है। हालांकि इसे लेकर पर्यटकों में असमंजस है और वे बगैर इसके यहां आने में हिचक रहे हैं। साथ ही जो लोग वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं उनके लिए भी कोई छूट न होने से भी व्यवसायी और पर्यटकों में असमंजस और आशंका है।

कॉर्बेट में असमंजस मगर पर्यटक बुकिंग रद्द नहीं
कॉर्बेट पार्क पहुंचे पर्यटक असमंजस में हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने अपनी बुकिंग रद्द नहीं कराई है, लेकिन वे लगातार पूछताछ कर रहे हैं। पर्यटन सीजन होने के चलते कॉर्बेट में 10 अप्रैल तक बुकिंग फुल है।  सीटीआर के सभी जोन इन दिनों फुल चल रहे हैं। इस दौरान पर्यटकों की आवाजाही भी अच्छी खासी है। सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि कॉर्बेट में आने वाले पर्यटकों को कोविड नियमों के तहत सफारी कराई जा रही है। अभी तक किसी भी पर्यटक की बुकिंग रद्द नहीं हुई है। 

आज से बाहरी राज्यों से आने वालों को देनी होगी निगेटिव रिपोर्ट

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जारी गाइड लाइन के बाद जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। अब नैनीताल के एंट्री प्वाइंट पर पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग और रैंडम जांच की जाएगी। बाहरी राज्यों से आने वालों के लिए 72 घंटे के भीतर कराई गई आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। यह व्यवस्था बृहस्पतिवार पहली अप्रैल से शुरू होगी।

बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि कोरोना जांच के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। एक टीम बारा पत्थर चुंगी और एक टीम तल्लीताल चुंगी पर मौजूद रहेगी। जहां से पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही उन्हें शहर में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा रैंडम कोरोना जांच की जाएगी। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान से नैनीताल जिले में आने वालों के लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है।

इन राज्यों से आने वाले व्यक्तियों को बिना निगेटिव रिपोर्ट दिखाए जिले में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। किसी भी माध्यम (सड़क, रेल एवं वायु मार्ग) से आने वाले व्यक्तियों पर यह नियम लागू होंगे। यह भी कहा कि मुख्य सचिव और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की ओर से कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए जारी सभी दिशा-निर्देश जिले में पहली अप्रैल से यथावत लागू रहेंगे। 

यूपी सीमा पर शुरू हुई कोरोना जांच

कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद रुद्रपुर से लगी यूपी की सीमा पर पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। 12 राज्यों से आने वाले लोगों की सीमा पर कोरोना की रैंडम जांच शुरू कर दी गई है। बुधवार को 200 से अधिक लोगों की जांच की गई। मंगलवार को राज्य सरकार ने दिल्ली समेत 12 राज्यों से उत्तराखंड आने वाले लोगों से कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लेकर आने का आदेश जारी किया था। सरकार ने सभी जिलों में एक अप्रैल से यह आदेश प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं। जिले से सटी रामपुर सीमा पर पुलिस प्रशासन ने शासन के आदेश का पालन 31 मार्च से ही शुरू कर दिया है। रामपुर सीमा पर बुधवार को सुबह से ही बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की कोरोना रैंडम जांच हुई। जांच के बाद ही वाहन चालकों और यात्रियों को रुद्रपुर में प्रवेश दिया जा सका। बुधवार को सीमा पर लोगों की रैंडम जांच की गई।

एसएसआई सतीश कापड़ी ने पुलिस कर्मियों के साथ सीमा पर वाहनों की चेकिंग की और लोगों से सुरक्षा के दृष्टिगत कोरोना जांच कराने की अपील की। वहीं एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से सीमाओं पर कोरोना जांच शुरू कर दी गई है। 12 राज्यों से आने वाले लोगों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य रूप से दिखानी होगी। जांच रिपोर्ट नहीं लाने वालों की सीमा पर ही जांच कराई जाएगी। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए लोगों से जागरूक रहने के लिए कहा है।

ई-रिक्शे और टेंपो में बिना मास्क नहीं होगा सफर
एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह ने कहा है कि ई-रिक्शे और टेंपो में बिना मास्क के सफर करने पर यात्रियों के चालान किए जाएंगे। उन्होंने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सवारियां बैठाने की नसीहत दी है। वहीं, सीओ यातायात बीएस भंडारी ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस लाउडस्पीकर से बाजार में लोगों को जागरूक करेगी। गुरुवार से बाजार में चेकिंग की जाएगी।

यूपी से सटी जिले की सभी सीमाओं पर बृहस्पतिवार से विधिवत कोरोना की जांच की जाएगी। बाहरी राज्यों से आने वाले व अन्य लोगों के सैंपल लेने के बाद उनका पूरा डाटा स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम के पास उपलब्ध रहेगा। यदि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसे आइसोलेट कर दिया जाएगा।
-डॉ. हरेंद्र मलिक, जिला नोडल अधिकारी कोविड-19

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed