Coronavirus in Uttarakhand: बढ़ रहा कोरोना सैंपल का बैकलॉग, वेटिंग में 9500 से अधिक सैंपल
- राष्ट्रीय औसत से 10 प्रतिशत कम है उत्तराखंड सैंपलिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना सैंपल जांच बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से तमाम कोशिशों के बावजूद भी सैंपल का बैकलॉग नहीं घट रहा है। प्रदेश में कोविड जांच लैब बढ़ने के बाद भी सैंपलों की वेटिंग नौ हजार से अधिक पहुंच गई है। प्रदेश में कोविड जांच राष्ट्रीय औसत से 10 प्रतिशत कम है। राष्ट्रीय औसत-प्रति लाख आबादी पर 1065 सैंपल है, जबकि उत्तराखंड में प्रति लाख आबादी पर 963 सैंपल लिए जा रहे हैं।
प्रदेश में पहले की तुलना में कोरोना जांच की सुविधाएं बढ़ी हैं। वर्तमान में प्रदेश में 10 सरकारी और निजी लैब हैं, जहां पर कोरोना सैंपल टेस्ट किए जा रहे हैं। प्रतिदिन औसतन दो हजार से अधिक सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ रही है। इसके साथ ही सैंपलों का बैकलॉग भी बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें: Coronavirus: मंगलवार को उत्तराखंड में 210 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 4800 पार पहुंची संक्रमितों की संख्या
विभिन्न जिलों से जांच के लिए भेजे गए सैंपलों की वेटिंग नौ हजार से अधिक हो गई है। अन्य जिलों की तुलना में हरिद्वार जिले में प्रति लाख आबादी से सबसे कम सैंपलों की जांच हो रही है। हरिद्वार में प्रति लाख पर 621 सैंपल जांच किए जा रहे हैं। जबकि हरिद्वार जिले की आबादी सबसे अधिक है।
कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फार कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि पहले की तुलना में प्रदेश में सैंपलिंग बढ़ी है। बैकलॉग के अंतर को खत्म करने पर सरकार व स्वास्थ्य विभाग को ध्यान देना होगा।
जिलावार सैंपल का बैकलॉग
जिला सैंपल बैकलॉग
अल्मोड़ा 965
बागेश्वर 301
चमोली 113
चंपावत 421
देहरादून 416
हरिद्वार 2065
नैनीताल 485
पौड़ी 862
पिथौरागढ़ 1236
रुद्रप्रयाग 147
टिहरी 212
यूएसनगर 2076
उत्तरकाशी 201
कुल 9500
प्रदेश में अब तक कोरोना सैंपल जांच की स्थिति
चंपावत 4335
उत्तरकाशी 4568
देहरादून 27556
रुद्रप्रयाग 3141
पौड़ी 7632
नैनीताल 11671
चमोली 3911
बागेश्वर 2588
टिहरी 5432
यूएस नगर 17114
अल्मोड़ा 5152
पिथौरागढ़ 3561
हरिद्वार 14331
...............................................
कुल 110992