{"_id":"5f06a8d06a176d25c6176c68","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-alcoholics-create-bust-in-quarantine-center-villagers-complain-to-patwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटर में शराबियों का हुड़दंग, ग्रामीणों ने पटवारी से की शिकायत, धमकाने का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन सेंटर में शराबियों का हुड़दंग, ग्रामीणों ने पटवारी से की शिकायत, धमकाने का भी आरोप
Thu, 09 Jul 2020 11:23 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
ओखलकांडा ब्लॉक के झड़गांव मल्ला में बने क्वारंटीन सेंटर में रह रहे एक युवक के साथ अन्य दो लोगों ने मंगलवार को शराब पीकर जमकर हुड़दंग मचाया। साथ ही क्वारंटीन नियमों का उल्लंघन किया। इसके चलते ग्रामीणों में भय बना है। बुधवार को नाराज ग्रामीणों ने शिकायती पत्र भेजकर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान पुष्पा भट्ट ने बताया कि स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर में एक युवक रह रहा है। लेकिन उसके साथ अन्य लोगों ने शराब पी और क्वारंटीन नियमों का उल्लंघन किया। विरोध करने पर उन्होंने ग्रामीणों को धमकाया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस से गांव का माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। मांग करने वालों में देवकी देवी, तुलसी देवी, कमल किशोर भट्ट, नवीन भट्ट, बालकिशन भट्ट, नवीन भट्ट, भुवन भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन