Coronavirus In Uttarakhand: हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में प्रदेश के 58 प्रतिशत सक्रिय मामले
- मैदान से लेकर पहाड़ तक कोरोना संक्रमण का असर
- उधर, कोरोना मुक्त होने से दो कदम पीछे चमोली जिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में रिकवरी की तुलना में कोरोना संक्रमित मामले कई गुना तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश में कुल सक्रिय मामले (एक्टिव केस) के करीब 58 प्रतिशत हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में हैं। कोरोना संक्रमित मामलों में हरिद्वार प्रदेश में दूसरे और सक्रिय मामलों में पहले स्थान पर है। वहीं, कोरोना मुक्त होने से चमोली जिला महज दो कदम पीछे है।
प्रदेश में कोरोना काल के 130 दिन में संक्रमित मामलों ने अब तक का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मैदान से लेकर पहाड़ तक कोरोना संक्रमण का असर दिखा है। मैदानी जिले हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून और नैनीताल ही नहीं, पर्वतीय जिले अल्मोड़ा, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी, उत्तरकाशी जिले में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
यह भी पढ़ें: Coronavirus: उत्तराखंड में टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे के अंदर मिले 451 संक्रमित, 5300 पहुंची मरीजों की संख्या
बुधवार को हरिद्वार में दो सौ से अधिक संक्रमित मामले मिलने से हरिद्वार जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर आ गया है। जबकि सक्रिय मामलों में हरिद्वार पहले स्थान पर है। इसी तरह ऊधमसिंह नगर जिला संक्रमित मामलों में तीसरे और सक्रिय मामलों में दूसरे स्थान पर है। प्रदेश के कुल 1836 सक्रिय मामलों में हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में 1064 मामले हैं। जो कुल सक्रिय मामलों का करीब 58 प्रतिशत है।
पढ़ें जिलेवार आंकड़ा
जिला संक्रमित ठीक हुए
अल्मोड़ा 224 200
बागेश्वर 95 94
चमोली 82 80
चंपावत 76 60
देहरादून 1221 823
हरिद्वार 981 339
नैनीताल 788 509
पौड़ी 190 163
पिथौरागढ़ 85 67
रुद्रप्रयाग 67 66
टिहरी 488 434
यूएस नगर 861 425
उत्तरकाशी 142 89