फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: 112 children Become Covid infected in four districts of state

उत्तराखंड में कोरोना: चिंताजनक हो रहे हालात, प्रदेश के चार जिलों में 112 बच्चे कोविड संक्रमित 

Fri, 14 May 2021 10:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 May 2021 10:59 PM IST
सार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण मैदान से लेकर पहाड़ तक पैर पसार चुका है। वहीं, अब नवजात भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। अब तक प्रदेश के 112 बच्चों को कोरोना हो चुका है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: 112 children Become Covid infected in four districts of state
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के चार जिलों में 112 बच्चे कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें नवजात शिशु के साथ ही दो साल के बच्चे भी शामिल हैं। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से कोविड की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए आयोजित वर्चुअल बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी दी। संक्रमित होने वाले बच्चों में सबसे अधिक 44 बच्चे रुद्रप्रयाग जिले के हैं। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 5775 नए संक्रमित, 116 मरीजों की हुई मौत
विज्ञापन


बैठक में रुद्रप्रयाग जिले की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.नीतू तोमर ने बताया कि जिले में 44 बच्चे संक्रमित हुए हैं। जिनमें एक नवजात शिशु है। जबकि अन्य बच्चे दो से 13 साल के हैं। सभी बच्चों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। यह भी बताया गया कि यह बच्चे लगभग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: पहाड़ों में भी बढ़ी कोरोना संक्रमित मरीजों की मौतें, नौ पर्वतीय जिलों में 13 दिनों के भीतर 301 मरीजों की मौत

जिनकी विभाग की ओर से निगरानी की जा रही है। जबकि सीएमओ हरिद्वार डॉ.एसके झा ने बताया कि जिले में 14 बच्चे संक्रमित हुए हैं। सभी बच्चों का इलाज बाल रोग विशेषज्ञ कर रहे हैं। इन बच्चों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अल्मोडा जिले की डॉ.मीनाक्षी ने कहा कि जिले में चार बच्चे कोरोना संक्रमित हैं। जिनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि चाइल्ड केयर वार्ड बनाने के आदेश होने पर इसकी व्यवस्था की जाएगी। 

ऊधमसिंह नगर में 40 बच्चे संक्रमित

ऊधमसिंह नगर की ओर से बताया गया कि जिले में 15 से 18 आयु वर्ग के 40 बच्चे संक्रमित हुए हैं। सभी बच्चों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। बताया गया कि जिला अस्पताल में 40 बच्चों के लिए चाइल्ड केयर वार्ड की व्यवस्था है। लेकिन सबसे बड़ी समस्या दस साल से कम उम्र के बच्चों के लिए है।

कम उम्र के बच्चों को उनके माता-पिता के बिना आइसोलेशन में रखना कठिन होगा। कम उम्र के बच्चों के माता-पिता को भी पूरी सावधानी के साथ आइसोलेशन में बच्चों के साथ रहना होगा। पौड़ी के डा. रमेश पंत ने कहा कि जिले में कोई बच्चा संक्रमित नहीं है। जिला अस्पताल में दस बच्चों के लिए एक वार्ड सुरक्षित किया गया है। बैठक में बाल आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने कहा कि जिन जिलों में बाल सुधार गृह बनाए गए हैं।

उनमें प्रोवेशन अधिकारी एवं बाल कल्याण समिति के माध्यम से कोरोना किट व ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था की जाए। आयोग की अध्यक्ष ने  अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, देहरादून एवं अन्य जिलों के सीएमओ व जिला अस्पताल के अधीक्षकों को बच्चों को कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए अपने सुझाव व समस्याओं से आयोग को अवगत कराने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed