फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: 10 New Containment Zone Declared in Dehradun District

कोरोना वायरस: देहरादून जिले में 10 नए कंटेनमेंट जोन बने, स्टेट नर्सिंग कॉलेज में भी कई संक्रमित

Thu, 15 Apr 2021 11:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Apr 2021 11:23 PM IST
सार

  • जिले में 37 हजार से ज्यादा लोग हो चुके है संक्रमित, सात हजार से ज्यादा की हुई सैंपलिंग
  • स्टेट नर्सिंग कॉलेज में भी कई संक्रमित

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: 10 New Containment Zone Declared in Dehradun District
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी देहरादून में बृहस्पतिवार को 914 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 37 हजार के पार हो गई है। वहीं, बृहस्पतिवार को सात हजार से ज्यादा लोगों की सैंपलिंग की गई। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव पे बताया कि जिले में अब तक 37743 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 31116 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 5151 लोग संक्रमित हैं, जिनका अलग-अलग स्थानों पर उपचार चल रहा है। संक्रमित मिलने के बाद शहर में 10 नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 2220 नए संक्रमित मरीज, एक्टिव केस 12 हजार पार 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें इंदिरा नगर कांवली, आसरा बायस शेल्टर होम, मोहित विहार जीएमएस रोड, गुजराडा मानसिंह सहस्त्रधारा रोड, ग्रेस एकेडमी न्यू कैंट रोड, कारगी बंजारावाला, स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग चंदर नगर, कालिका विहार माजरी माफी, शीशम हॉस्टल एफआरआई, वसंत विहार फेज-दो और डोईवाला के वार्ड संख्या-13 शामिल हैं। कुछ क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन से मुक्त किया गया है।

जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्रों में कोरोना सुरक्षा को लेकर प्रभावी कदम उठाने, लोगों को जागरूक करने, होम आइसोलेशन की नियमित जानकारी लेने, टीकाकरण में तेजी लाने, सैंपलिंग बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं।

कोरोना की दूसरी लहर: उत्तराखंड में चिंताजनक हुए हालात, हर डेढ़ मिनट में मिल रहा एक संक्रमित

स्टेट नर्सिंग कॉलेज में भी कई संक्रमित
चंदरनगर स्थित स्टेट नर्सिंग कॉलेज में कई छात्र-छात्राओं और स्टाफ के संक्रमित होने की जानकारी मिली है। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने परिसर के एक बड़े हिस्से को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। वहीं, कुछ छात्रों ने कहा कि कोरोना के मामले आने के बाद भी कॉलेज प्रबंधन ने आवश्यक सुरक्षा उपाय नहीं किए, इसके कारण मामलों में बढ़ोतरी हुई। दूसरी तरफ, अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया 23 छात्राओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कुछ छात्राओं को उनके घर भेज दिया गया है। वे सभी फिलहाल होम आइसोलेशन में रहेंगी। उन्होंने बताया कि जिन छात्राओं को परेशानी थी, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अलग-अलग ट्रेनों से दून पहुंचे 18 संक्रमित 

अगर आप ट्रेनों में सफर करने की योजना बना रहे हैं तो जरा संभलकर! कारण कि रेलवे और स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद ट्रेनों में कोरोना संक्रमित यात्रियों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। देहरादून रेलवे स्टेशन पर दो दिन के भीतर 22 यात्रियों में संक्रमण पाया गया। 

रेलवे स्टेशन पर जांच के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 15 दिन के भीतर 180 से अधिक कोरोना संक्रमित यात्री विभिन्न ट्रेनों से देहरादून पहुंच चुके हैं। कोरोना संक्रमित यात्रियों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़,  गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के यात्री शामिल हैं। ऐसे में यदि ट्रेनों में संक्रमित यात्रियों को यात्रा करने पर पाबंदी ना लगाई गई तो आने वाले समय में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ेगा। रेलवे स्टेशन पर जांच करने वाली निजी कंपनी के विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमित यात्रियों द्वारा ट्रेनों में टॉयलेट और अन्य चीजों को इस्तेमाल करने से बाकी संक्रमित होने का बड़ा खतरा है। 

ऑटो, विक्रम, सिटी बस चालकों को भी कोरोना का खतरा
रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले संक्रमित यात्रा अस्पताल जाने के बजाय ऑटो, विक्रम या फिर सिटी बस पकड़कर अपने अपने गंतव्य को जा रहे हैं। ऐसे में संक्रमित यात्रियों की वजह से ऑटो, विक्रम और सिटी बस चालकों-परिचालकों के भी संक्रमित होने का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में तत्काल एहतियाती कदम उठाने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed