फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Second Wave in Uttarakhand: One infected Patient Found in Every one and half minute

कोरोना की दूसरी लहर: उत्तराखंड में चिंताजनक हुए हालात, हर डेढ़ मिनट में मिल रहा एक संक्रमित

Thu, 15 Apr 2021 09:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Apr 2021 09:28 PM IST
सार

  • उत्तराखंड में 1-14 अप्रैल तक मिले 13613 कोरोना मरीज

विज्ञापन
Coronavirus Second Wave in Uttarakhand: One infected Patient Found in Every one and half minute
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर में उत्तराखंड में हालत गंभीर होते जा रहे हैं। पिछले दो सप्ताह से हर डेढ़ मिनट में एक संक्रमित मिल रहा है। 1 से 14 अप्रैल तक प्रदेश में 13613 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


बीते वर्ष मार्च में कोरोना ने प्रदेश में दस्तक दी थी। शुरूआत में लॉकडाउन के चलते संक्रमण की दर धीमी रही। लेकिन सितंबर ऐसा रहा, जिसमें कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मरीज मिले। वो ही स्थित अब इस साल अप्रैल में बन रही है। तीन दिनों से एक ही दिन में 1900 से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। जबकि तीन दिन में 35 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 2220 नए संक्रमित मरीज, एक्टिव केस 12 हजार पार 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना आंकड़ों का विश्लेषण कर रहे सोशल डवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने बताया कि 1 से 14 अप्रैल तक प्रदेश में 13613 संक्रमित मिले हैं। यानी प्रदेश में हर डेढ़ मिनट में एक संक्रमित मिल रहा है। यह बेहद चिंताजनक है। लोगों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान देना होगा।

उत्तराखंड में कोरोना: संक्रमित महामंडलेश्वर कपिल देवदास की मौत, बैरागी अखाड़े की छावनियों में हड़कंप

सरकार व विभाग की ओर से संक्रमण की रोकथाम के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। पहली की तुलना में प्रदेश में सैंपल जांच काफी बढ़ी है। लेकिन कई लोग अभी तक मास्क नहीं पहन रहे हैं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण संक्रमण बढ़ रहा है।
-अमित सिंह नेगी, सचिव स्वास्थ्य

शासन ने विशेषज्ञों का तकनीकी समूह बनाया

प्रदेश में तेजी से बढ़ रही कोरोना की दूसरी लहर को काबू करने के लिए सरकार ने विशेषज्ञों के एक तकनीकी समूह का गठन किया है। जो संक्रमण रोकने के लिए सरकार को नीति बनाने में सुझाव देगी।

प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ.पंकज कुमार पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। हेमवती नंदन बहुगुणा मेडिकल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.हेम चंद्रा की अध्यक्षता में तकनीकी समूह बनाया गया है।

जिसमें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, एम्स ऋषिकेश, हिमालयन हास्पिटल, श्री महंत इन्दिरेश हास्पिटल, मैक्स हास्पिटल, मेडीसिटी हास्टिपटल रुद्रपुर, बृज लाल हास्पिटल हल्द्वानी के प्रतिनिधि शामिल होंगे। सरकार ने विशेषज्ञों से संक्रमण के खतरे को कम करने, संक्रमितों की मृत्यु दर घटाने, हेल्थ वर्करों को संक्रमण से बचाने, प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं और उनका आकलन करने आदि पर सुझाव मांगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed