{"_id":"5e73b27a8ebc3e75db266935","slug":"coronavirus-in-india-60-buses-including-volvo-going-from-dehradun-to-delhi-and-katra-banned","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खौफ: देहरादून से दिल्ली और कटरा जाने वाली वॉल्वो समेत 60 बसों पर रोक, नंदा देवी एक्सप्रेस रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खौफ: देहरादून से दिल्ली और कटरा जाने वाली वॉल्वो समेत 60 बसों पर रोक, नंदा देवी एक्सप्रेस रद्द
Thu, 19 Mar 2020 11:29 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:29 PM IST
सार
- आईएसबीटी नई दिल्ली ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर 25 फीसदी बसों की कटौती का किया अनुरोध
- दून से कटरा जाने वाली वाल्वो समेत साधारण बसों के संचालन पर रोक
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के मद्देनजर परिवहन निगम प्रबंधन ने देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली 60 बसों के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। दून से कटरा (जम्मू) जाने वाली वाल्वो समेत साधारण बसों के संचालन को भी चंडीगढ़ तक कर दिया है। जम्मू और कश्मीर शासन की ओर से दूसरे राज्यों के वाहनों के राज्य में प्रवेश पर रोक लगाने के बाद यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
नई दिल्ली आईएसबीटी ने सभी राज्यों के परिवहन निगम प्रबंधन को पत्र भेजकर अनुरोध किया है कि वे नई दिल्ली भेजी जाने वाली बसों में 25 फीसदी की कटौती करें। यात्री होने पर ही बसों को दिल्ली के लिए रवाना करें। महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि दून से नई दिल्ली जाने वाली बसों में यात्रियों की संख्या कम होने के बाद 60 बसों के संचालन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
नंदा देवी एक्सप्रेस रद्द
इसमें 15 वॉल्वो व कई वातानुकूलित बसें शामिल हैं। महाप्रबंधक के मुताबिक बसों के संचालन में कमी लाने के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। देहरादून से कटरा जाने वाली साधारण बसों का संचालन चंडीगढ़ तक किया जा है।
संदिग्ध यात्रियों पर नजर
महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि खांसी, जुकाम से पीड़ित संदिग्ध यात्रियों पर चालक-परिचालक नजर रखे हुए हैं। जिस भी यात्री में खांसी, जुकाम, बुखार की शिकायत है उन्हें परिचालक तत्काल मास्क मुहैया कराए जा रहे हैं। साथ ही सेनेटाइज करने के लिए दिया जा रहा है।
नंदा देवी एक्सप्रेस रद्द
कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोटा-देहरादून के बीच चलने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस को 31 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया है। जबकि इससे पहले 21 मार्च से 31 मार्च तक के लिए काठगोदाम से देहरादून के बीच चलने वाली ट्रेन को रद्द करने का फैसला पहले ही ले लिया था। स्टेशन अधीक्षक (परिचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि कोरोना के प्रकोप के चलते दून स्टेशन से लगभग सभी ट्रेनें खाली जा रही हैं। शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें बृहस्पतिवार को भी खाली रवाना किया।