फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Dehradun News: Many Marriage Function postponed Due to Corona

देहरादून: सात फेरों पर भी कोरोना का साया, 25 लोगों की अनुमति बनी मुसीबत, सैकड़ों शादियां स्थगित 

Mon, 03 May 2021 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 03 May 2021 02:00 AM IST
सार

वेडिंग फार्म संचालकों, बैंड पार्टी और कैटर्स के अनुसार राजधानी देहरादून में सैकड़ों शादियां स्थगित की जा चुकी हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in Dehradun News: Many Marriage Function postponed Due to Corona
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कोरोना संक्रमण के चलते सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत करने वालों का सपना भी अधूरा रह गया है। वेडिंग फार्म संचालकों, बैंड पार्टी और कैटर्स के अनुसार राजधानी देहरादून में सैकड़ों शादियां स्थगित की जा चुकी हैं।

विज्ञापन


शादी की तैयारियों में जुटे परिवारों का कहना है कि तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, लेकिन कोरोना संक्रमण बढ़ने से सबकुछ रद्द करना पड़ रहा है। एक ओर से शादी स्थगित होने से मायूसी हाथ लग रही है, वहीं वेडिंग फार्म संचालकों, बैंड पार्टी और कैटर्स को दिया एडवांस वापस न मिलने से आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 5606 नए संक्रमित मिले, 71 की मौत, 2935 मरीज हुए ठीक 
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल, मई-जून में 25 से अधिक शादियां स्थगित 
पटेलनगर स्थित ब्लेसिंग फार्म वेडिंग हाउस के संचालक श्रवण वर्मा ने बताया कि अप्रैल, मई और जून में 25 शादियों का आयोजन होना था। वर-वधू पक्ष की ओर से बुकिंग भी करा दी गई। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद लोगों ने कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। इसके चलते आर्थिक संकट आना तय है। वैवाहिक कार्यक्रमों के निरस्त होने से इसका सीधा असर वेडिंग फॉर्म से जुड़े लोगों की आजीविका पर पड़ा है। 

उत्तराखंड: देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में छह मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, दोपहर 12 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें

ज्यादातर वैवाहिक कार्यक्रम निरस्त
वैवाहिक धार्मिक कर्मकांड कराने वाले पुरोहित विष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया कि अप्रैल, मई और जून में शादी की कई तिथियां थीं। सिर्फ मई में ही आठ, 10, 12, 14, 17, 18, 23, 24. 27, 28 को शादी की तिथियां थीं। इनमें से ज्यादातर परिवारों ने शादियां स्थगित कर दी हैं। पंडित टीकाराम शास्त्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण बड़ी संख्या में लोग वैवाहिक आयोजन स्थिगित करा रहे हैं। 

Trending Videos

वैवाहिक कार्यक्रमों में 25 लोगों की अनुमति बनी मुसीबत 

कोरोना संक्रमण के चलते वैवाहिक कार्यक्रमों में सिर्फ 25 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है। ऐसे में वर-वधू पक्ष के सामने सामाजिक संकट खड़ा हो गया है। कुछ परिवारों ने आयोजन टाल दिया है, लेकिन कुछ लोग जैसे-तैसे निपटा रहे हैं। ऐसे में दोनों ही पक्ष को आमंत्रित किए गए मेहमानों को फोन करके मना करना पड़ रहा है। 

पार्क रोड निवासी राजेश गुप्ता के अनुसार उनकी बेटी की शादी रविवार को थी। उन्होंने शादी की तैयारियां भी पूरी कर ली थीं। काफी पहले 800 लोगों को निमंत्रण पत्र भेजे थे। टर्नर रोड पर वेडिंग फार्म हाउस बुक करने के साथ ही बैंड पार्टी, आतिशबाजी, कैटरिंग सबकी बुकिंग भी कर दी। इतना सब कुछ होने के बाद अब उनके सारे अरमानों पर पानी फिर गया।

वैवाहिक कार्यक्रमों में सिर्फ 25 लोगों की अनुमति से केवल परिवार के सदस्यों के साथ ही वर पक्ष के कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए। इसके पहले तमाम रिश्तेदारों, मित्रों को दोबारा फोन करके शादी में आने का अनुरोध करना पड़ा। वहीं वेडिंग फार्म हाउस संचालक ने 800 लोगों के भोजन का पैसा नहीं लिया। जबकि फार्म हाउस का पूरा किराया देना पड़ा। बैंड पार्टी और आतिशबाजी की बुकिंग का बयाना नहीं मिल पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed