फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Dehradun: 200 Patient Live was in Danger after Oxygen Not Received on Time in Kailash Hospital

देहरादून: कैलाश अस्पताल में बाल-बाल बची 200 मरीजों की जान, समय पर ऑक्सीजन नहीं पहुंचने पर मचा हड़कंप

Wed, 28 Apr 2021 11:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 28 Apr 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Dehradun: 200 Patient Live was in Danger after Oxygen Not Received on Time in Kailash Hospital
ऑक्सीजन सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

राजधानी देहरादून के कैलाश अस्पताल में बुधवार को तय समय पर ऑक्सीजन नहीं पहुंचने पर 200 से ज्यादा मरीजों की जान पर बन आई। हालांकि आनन-फानन अन्य स्रोतों से ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई। इसके बाद मरीजों, उनके परिजनों, अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


जोगीवाला स्थित कैलाश अस्पताल में बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। अस्पताल में दो सौ से ज्यादा मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। इनमें से करीब डेढ़ सौ कोरोना संक्रमित इलाज करा रहे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण इन दिनों अस्पताल में ऑक्सीजन की खपत बढ़ गई है।
विज्ञापन


उत्तराखंड: 24 घंटे में रिकॉर्ड 108 मरीजों की मौत, 6054 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 45 हजार पार
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह अस्पताल प्रबंधन ने ऑक्सीजन का स्टॉक बेहद कम होने की जानकारी अधिकारियों को दी। हालांकि दिनभर इंतजार के बाद भी गैस नहीं पहुंची। इससे अस्पताल प्रबंधन और मरीजों व उनके तीमारदारों की चिंता बढ़ गई।


हरिद्वार: ऑक्सीजन की व्यावसायिक आपूर्ति पर रोक, कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने उठाया कदम

सोशल मीडिया तक पहुंच गया मामला

कुछ ही देर में यह मामला सोशल मीडिया तक पहुंच गया। मामले की जानकारी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को मिली तो उन्होंने अधिकारियों को तुरंत व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने खुद प्लांट में बात की और स्टॉक खत्म होने से पहले डेढ़ टन ऑक्सीजन अस्पताल को उपलब्ध कराई। 

हमने रूटीन में ऑक्सीजन के नोडल अफसर को सूचना दे दी थी। इसके अलावा व्हाट्सएप ग्रुप में भी इसकी जानकारी दी। साथ ही डीजी हेल्थ और सीएमओ कार्यालय को भी बताया। पूरा दिन इंतजार करने के बाद भी गैस नहीं पहुंची। शाम को जब केवल 17 सिलिंडर बचे थे, जो आधे घंटे के लिए भी पर्याप्त नहीं थे। हालांकि आनन फानन डेढ़ टन ऑक्सीजन उपलब्ध करा दी गई। 
-पवन शर्मा, निदेशक, कैलाश अस्पताल 

मैंने इस संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली तो बताया गया कि प्लांट में कुछ तकनीकी दिक्कत हो गई थी। इसके कारण वहां से ऑक्सीजन नहीं मिल पाई। हालांकि समय रहते दूसरी जगह से इंतजाम कर अस्पताल को उपलब्ध करा दिया गया है। अस्पतालों को समय से ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की कार्रवाई की जा रही है। 
-डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी

जैसे ही मुझे जानकारी मिली तो मैंने अधिकारियों को तुरंत व्यवस्था कराने को कहा। एक प्लांट में बात की और ऑक्सीजन उपलब्ध कराने को कहा गया। अस्पताल को दिक्कत बढ़ने से पहले ऑक्सीजन उपलब्ध करा दी गई है। अगर इसमें देर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
-गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed