फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Curfew in Uttarakhand: Doctor's Advice for Aware about Corona Guidelines

डॉक्टर की सलाह: अभी नहीं टला खतरा, कर्फ्यू में ढील जरूरी, लेकिन सेहत पर लापरवाही पड़ेगी भारी

Tue, 22 Jun 2021 01:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Jun 2021 01:45 PM IST
सार

प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू में ढील मिल गई है। लेकिन चिकित्सक सतर्कता बरतने के साथ गाइडलाइन का पालन करने पर जोर दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Corona Curfew in Uttarakhand: Doctor's Advice for Aware about Corona Guidelines
देहरादून में बाजार खुलते ही उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण के मामले कम होने पर तमाम संस्थानों को अनलॉक करने के साथ भारी ढील दी गई है। इसके बावजूद अभी खतरा टला नहीं है। कोरोना गाइडलाइन से जुड़े नियमों की अनदेखी लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में चिकित्सक सतर्कता बरतने के साथ गाइडलाइन का पालन करने पर जोर दे रहे हैं। 

विज्ञापन


देहरादून: बाजार खुलते ही हांफ गई पुलिस, बाजार में उमड़ी भीड़, सड़कों पर लगा लंबा जाम, तस्वीरें...
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि अगर लोगों ने दो गज की दूरी, मास्क पहनने, हाथों को बार-बार धुलने जैसे नियमों का पालन नहीं किया तो कोरोना तीसरी लहर के रूप में फिर से लौट सकता है। ऐसे में खुद की और प्रियजनों की शारीरिक व आर्थिक सेहत बचाने के लिए नियमों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाइडलाइन का पालन जरूर करें : डॉ. बिष्ट

राजकीय जिला कोरोनेशन अस्पताल परिसर के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू और टीका लगाने के बाद भी कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूर करना है। कोविड कर्फ्यू में ढील दिया जाना भी जीवन जीने के लिए बहुत जरूरी है। सरकार ने विशेषज्ञों के राय मसविरे और स्थितियों को देखते हुए चरणबद्ध तरीके से कोविड कर्फ्यू में ढील दी हैं। ऐसे में आजमन की जिम्मेदारी बनती है कि कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजों की खरीदारी बड़े बजारों में जाने के बजाय नजदीक की कॉलोनी और मोहल्लों की दुकानों से खरीदें। 

टीका लगवाएं और इम्यूनिटी बढ़ाएं : डॉ. पंवार
राजकीय जिला गांधी शताब्दी अस्पताल परिसर के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. प्रवीण पंवार ने बताया कि कोरोना के मामले घटने पर कोविड कर्फ्यू में ढील दिया जाना भी जरूरी था। हालांकि, इसका यह मतलब नहीं कि कोरोना पूरी तरह से खत्म हो गया है। अगर लोगों ने नियमों का पालन नहीं किया तो कोरोना फिर से लौट सकता है। इसलिए लगभग कम से कम एक साल तक बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही कोरोना का टीका लगवाएं और शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाएं।

देश की आर्थिक सेहत के लिए भी खतरा : डॉ. कंडवाल
एमकेपी रोड स्थित आरोग्यधाम सुपर स्पेसियलिटी एंड हेल्थ सिटी के निदेशक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विपुल कंडवाल ने बताया कि कोविड कर्फ्यू में ढील का यह मतलब कतई न समझें कि कोरोना को लेकर अब निश्चिंत हो जाना है। अभी भी हमें अनावश्यक भीड़भाड़ में जाने से बचना होगा। अगर फिर से कोरोना ने दूसरी लहर जैसा प्रचंड रूप दिखाया तो यह नागरिकों की शारीरिक व आर्थिक सेहत के लिए बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग, व्यायाम और ताजे फल सब्जी व पोषक तत्व युक्त भोज्य पदार्थ लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed