फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona virus: uttarakhand lock down live updates

Uttarakhand Lock Down: देहरादून- दिल्ली हाईवे बंद, 112 पर मुकदमे, हरिद्वार में धारा 144 लागू

Mon, 23 Mar 2020 07:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 23 Mar 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
Corona virus: uttarakhand lock down live updates
- फोटो : अमर उजाला

देहरादून में लॉक डाउन को लेकर लोक सेवक के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप में पुलिस ने पहले दिन बड़ी कार्यवाही की हैं। धारा 188 के तहत 112 मुकदमे दर्ज किए गये हैं। 23 लोगो का शांति भंग करने के साथ 53 वाहनों को सीज किया है। पुलिस  मंगलवार से सख्ती और बढ़ा सकती हैं।

विज्ञापन


रविवार को जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार सुबह सड़कों पर उतरे लोगो को संभालने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी थी। पहले तो लोगो को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन हालात ने सुधरने पर पुलिस सख्ती पर उतर गई। डीआईजी अरुण मोहन जोशी जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव के साथ सड़को पर उतर गए। एसपी सिटी स्वेता चौबे ने घंटाघर पर मोर्चा संभाला। एसपी क्राइम लोकजीत सिंह, सीओ अनुज कुमार, पल्लवी त्यागी, विवेक कुमार आदि ने पुलिस टीम को लेकर कार्यवाही शरू की, जो शाम तक जारी रही। 
विज्ञापन


लॉक डाउन को उल्लघंन करने पर धारा 188 के तहत 112 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की हैं। इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किये गए है। बिना आवश्यक काम के सड़को पर वाहन चलाने वाले 194 वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की। इनमें से 53 वाहनों को सीज कर थाने में खड़ा किया गया हैं। विकासनगर में सबसे ज्यादा 60 वाहनों पर कार्यवाही हुई हैं। लॉक डाउन के दौरान शान्ति भंग में 23 लोगो की खिलाफ कार्यवाही हुई हैं। ये कार्यवाही देर रात तक जारी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉक डाउन को हल्केपन से लेने की भूल ना करे। लोक सेवक के आदेश की अनदेखी करने पर दंड का प्रावधान हैं। मंगलवार से पुलिस लॉक डाउन का अनुपालन कराने को सख्ती बढ़ाएगी।
अरुण मोहन जोशी, डी आईजी।

 हरिद्वार जिले में धारा 144 लागू

कोराना वायरस के प्रभाव को देखते हुए प्रदेश भर में लागू किए गए लॉकडाउन का पहले दिन प्रभावी असर नहीं देखने के चलते प्रशासन ने हरिद्वार जिले में धारा 144 लागू कर दी है। इस संबंध में हरिद्वार शहरी क्षेत्र के लिए नगर मजिस्ट्रेट जगदीश लाल ने और रुड़की व आसपास के क्षेत्र के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की ने आदेश जारी किए। सभी अधिकारियों को इन आदेशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेशों का पालन न करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन को उम्मीद थी कि सोमवार को भी लोगों का रविवार के जनता कर्फ्यू की तरह समर्थन मिलेगा, लेकिन सुबह से हालात इसके विपरीत दिखाई दिए। सुबह से ही अधिकतर दुकानें खुल गई थी और पूरा जिला मानो सामान्य दिनों की तरह सड़कों पर दौड़ रहा था।

इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने धारा 144 लागू करने के आदेश जारी कर दिए गए। धारा 144 के अंतर्गत कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सकेगा। साथ ही चार से ज्यादा लोग एकत्र नहीं रह सकेंगे। जिलाधिकारी और एसएसपी ने इन आदेशों का जिले में सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन का यह कदम अति महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुंबई से लौटे 254 लोगों को बॉर्डर पर रोका

मुंबई से लौट रहे 254 लोगों को भगवानपुर पुलिस ने बॉर्डर पर ही रोक लिया। सभी को सीएचसी ले जाकर थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई और कोरोना जैसा कोई संदिग्ध लक्षण नहीं मिलने पर उन्हें रोडवेज की बसों से हरिद्वार भेज दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों को 14 दिन तक घरों
में क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार को सहारनपुर रोडवेज की दो बसें सहारनपुर भगवानपुर की ओर आ रही थीं। दोनों बसों को काली नदी पुलिस चौक पर रोक लिया गया। साथ ही छुटमलपुर की ओर से आ रही एक बस को मंडावर चेक पोस्ट पर रोक लिया गया। पुलिसकर्मियों ने बसों को रोककर सवारियों से पूछताछ की तो बताया गया कि तीनों बसों में मौजूद 254 लोग मुंबई में काम करते हैं। वहां कोरोना के कई मामले सामने आने के बाद वे वापस घरों को लौट रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सहारनपुर तक सभी ट्रेन से आए हैं। सहारनपुर प्रशासन ने भी का चेकअप कराने के बाद रवाना किया था। वहीं, मुंबई से 254 लोगों के आने की सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सभी लोगों को सीएचसी भगवानपुर ले जाकर थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। इसमें किसी में भी कोरोना जैसे लक्षण नहीं मिले तो उनको हरिद्वार रोडवेज बस स्टैंड के लिए रवाना कर दिया गया। बताया जाता है कि सभी लोग टिहरी, रुदप्रयाग, ऋषिकेश, पौड़ी, श्रीनगर, चमोली के रहने वाले है। सीएचसी प्रभारी डॉ. विक्रांत सिरोही ने बताया कि सभी को 14 दिन के लिए  क्वारंटीन रहने को कहा गया। सभी पर स्वास्थ्य विभाग की नजर बनी रहेगी।

दो विदेशी सैलानी भाग निकले

- सोशल साइट पर जनपद चम्पावत के टनकपुर की दिपाली जोशी भट्ट द्वारा कोरोना वायरस से ग्रसित मरीज पाए जाने की झूठी सूचना एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

- हरिद्वार में जनजीवन लगभग सामान्य दिखा। सोमवार को सुबह से ही शहर में आवाजाही सामान्य दिखी। पूरा शहर सड़कों पर उतर आया, हालांकि बाजार नहीं खुले। हरिद्वार में बीती रात करीब 3:00 बजे ऐसी अफवाह फैली कि लोग रात भर जागते रहे। अचानक ही लोगों के फोन बजने लगे, एक दूसरे को फोन करके लोग बता रहे थे कि जाग जाओ, बच्चों को मित्रो- दोस्तों-परिचितों को भी जगा दो। क्योंकि इस समय जो सो रहा है वह सुबह जागेगा नहीं। अफवाह से हरिद्वार शहर से लेकर देहात तक अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए।

कोई बता रहा था कि बिजनौर जिले में पूरा गांव सोता का सोता ही रह गया तो कोई उधम सिंह नगर और कोई मुरादाबाद से इस तरह की अफवाहें फैला रहा था। हालात ऐसे बने कि एसएसपी हरिद्वार को खुद एक ऑडियो जारी करके लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करनी पड़ी। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  साथ ही लोगों से ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का आग्रह भी किया। प्रशासन ने अफवाह फैलाने वालों की पहचान करने के आदेश दिए हैं। कोतवाली ज्वालापुर सहित कई थानों में मुकदमे दर्ज करने की तैयारी है।

- नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल के क्वारंटीन वार्ड से आज दो विदेशी सैलानी भाग निकले। जिन्हें पुलिस व एसडीआरएफ ने पकड़ा।

बाहरी राज्यों से लोग उमड़ पड़े और हालात बेकाबू हो गए

- ऋषिकेश में बाहरी राज्यों से आने वाले पहाड़ी मूल के लोगों की भीड़ रात्रि से यात्रा बस स्टैंड में इकट्ठा होने शुरू हो गई थी। सुबह भीड़ का असली रूप देखने को मिला। स्थिति यह रही कि करीब 1500 से बाहरी राज्यों से लोग उमड़ पड़े और हालात बेकाबू हो गए।

मौके की स्थिति को संभालने के लिए तहसीलदार रेखा आर्य मौके पर पहुंची और पुलिस बल के साथ स्थिति को नियंत्रण में किया। इस दौरान एसडीएम प्रेम लाल के साथ सीओ वीरेंद्र सिंह रावत, परिवहन कर अधिकारी पंकज श्रीवास्तव और रोडवेज एजीएम पीके भारती भी मौके पर मौजूद रहे।

- उत्तरकाशी में सोमवार सुबह मुख्य बाजार में सन्नाटा दिखा। यहां बस और टैक्सियों का संचालन बंद रह , लेकिन चाय की ठेली और कुछ स्थानों पर लोगों का जमावड़ दिखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed