{"_id":"5e72fe5b8ebc3e6fa8749716","slug":"corona-virus-be-careful-when-using-sanitizer-in-buses-or-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की दहशत के बीच बसों या ट्रेनों में सैनेटाइजर का उपयोग करते वक्त रहें सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की दहशत के बीच बसों या ट्रेनों में सैनेटाइजर का उपयोग करते वक्त रहें सावधान
Thu, 19 Mar 2020 10:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:42 AM IST
सार
- लक्सर निवासी ऋषिकेश डिपो में चालक के पद पर हैं तैनात
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावधान आजकल यदि आप सफर कर रहे हों तो बसों या ट्रेनों में सैनेटाइजर का छिड़काव कर जहरखुरानी आपको शिकार बना सकते हैं। बुधवार को ऋषिकेश डिपो में तैनात परिवहन निगम का एक ड्राइवर भी इस गिरोह का शिकार हो गया। ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटनाक्रम के अनुसार बुधवार सुबह एक व्यक्ति हरिद्वार से ऋषिकेश के लिए रोडवेज बस में बैठा। ऋषिकेश पहुंचने के बाद भी वह होश में नहीं आया। सवारियों के उतरने के बाद परिचालक ने उक्त युवक को सीट पर बेहोश पाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोश युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
दोपहर बाद होश में आने पर युवक ने अपना नाम भीष्म (40) पुत्र महेंद्र निवासी लक्सर हरिद्वार बताया। कहा कि वह ऋषिकेश डिपो में ही ड्राइवर के पद पर तैनात है। सुबह बस से आते समय पास बैठे एक व्यक्ति ने हाथ साफ करने के लिए सैनेटाइजर का छिड़काव किया। उसके बाद उसको कुछ याद नहीं रहा।
विज्ञापन