फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Vaccination in Uttarakhand: Record 1.13 lakh people got corona vaccine at 851 centers in one day

टीकाकरण का बना रिकॉर्ड: उत्तराखंड में 851 केंद्रों पर 1.13 लाख लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका

Mon, 21 Jun 2021 09:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Jun 2021 09:49 PM IST
सार

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि पहले दिन प्रदेश में 1.13 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिसमें 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों की संख्या 1.01 लाख लोग हैं। जबकि शेष 45 से अधिक आयु वर्ग के हैं।

विज्ञापन
Corona Vaccination in Uttarakhand: Record 1.13 lakh people got corona vaccine at 851 centers in one day
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तराखंड में भी एक दिन में कोविड टीकाकरण में नया रिकॉर्ड बना है। सोमवार को प्रदेश भर में 851 केंद्रों पर 1.13 लाख लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश में कोविड टीकाकरण का महाभियान शुरू कर दिया गया। इस अभियान के तहत अगले चार दिनों तक प्रदेश में प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी।

विज्ञापन


राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि महाभियान के तहत प्रदेश भर में 851 केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है।जिसमें 30 टीकाकरण केंद्र निजी अस्पतालों में संचालित हैं। प्रदेश में अब तक 18 से 44 आयु वर्ग में 7.9 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। जबकि इस आयु वर्ग में 30 हजार से अधिक लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 163 नए संक्रमित मिले, आठ की मौत, तीन हजार से कम हुए एक्टिव केस
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र की ओर से प्रदेश को वैक्सीन की नियमित आपूर्ति करने से टीकाकरण की रफ्तार में तेजी आई है। 16 जनवरी 2021 को प्रदेश में कोविड टीकाकरण शुरू किया गया था। पहली बार एक दिन में वैक्सीन लगवाने वालों का आंकड़ा एक लाख से अधिक होने से नया रिकॉर्ड बना है।

कोविड काल में मददगार लोगों को लगेगी वैक्सीन

कोरोना संक्रमण की पहली लहर में लोगों की मदद करने वाली सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों को प्राथमिकता के साथ वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसके साथ ही अब संस्थाओं से कोरोना वैक्सीनेशन के कैंप और लोगों की भ्रांतियों को दूर कर टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने में भी मदद ली जाएगी। 

पिछले साल कोरोना संक्रमण की मार्च में आई लहर के चलते लगे लॉकडाउन में जनपद की करीब 85 सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों की ओर से जरूरतमंदों की सहायता की गई थी। सदस्यों की ओर से जरूरत अपनी जान की परवाह किए बगैर जरूरतमंदों को राशन, भोजन, मास्क और सैनिनटाइजर बांटे थे। अब ऐसी सभी सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों के लिए प्रशासन भी आगे आया है। इनके सदस्यों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन कराए जाएगा।

उधर, अब इन संस्थाओं से युद्धस्तर पर वैक्सीनेशन कराने में भी सहायता ली जाएगी। सामाजिक संस्थाओं के नोडल अधिकारी नरेंद्र यादव ने बताया कि जिस प्रकार पिछली लहर में कई कार्य कर संस्थाओं ने मदद की। उसी प्रकार टीकाकरण में भी उनसे सहयोग की अपेक्षा की जाएगी, जिससे शत प्रतिशत वैक्सीनेशन होने से कोरोना संक्रमण को हराया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed