Corona Vaccination in Uttarakhand : गुरुवार को 4827 स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
उत्तराखंड में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार बढ़ने लगी है। गुरुवार को 13 जिलों में 68 बूथों पर 4827 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवाई है। अब तक 1917 कर्मियों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है।
Haridwar Kumbh Mela 2021: 27 फरवरी से शुरू हो सकता है कुंभ, श्रद्धालुओं की होगी आरटीपीसीआर जांच
प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान सुचारु रूप से चल रहा है। टीकाकरण अभियान में बूथों की संख्या बढ़ने से वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या बढ़ रही है।
गुरुवार को एक ही दिन में 4827 स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीन लगवाई है। अभी तक प्रदेश में वैक्सीन की खुराक लेने वाले स्वास्थ्य कर्मियों में कोई भी गंभीर प्रभाव नहीं मिला है। टीका लगवाने के बाद कर्मचारी घर लौट रहे हैं।
राज्य कोविड कंट्रोल रूप में चीफ ऑपरेटिंग आफिसर डॉ. अभिषेक त्रिपाठी का कहना है कि अब तक एक दिन में सबसे अधिक 4827 स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाई गई है। टीकाकरण अभियान में तेजी आ रही है।
केंद्र के दिशानिर्देशों के अनुसार पहले चरण में 50 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। हालांकि केंद्र की ओर से सभी स्वास्थ्य कर्मियों के हिसाब से वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई गई है। वहीं पहले चरण में अभी तक 50 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष छह दिनों के भीतर 29 प्रतिशत से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों ने कोविड वैक्सीन लगवाई है। प्रदेश को पहली खेप में 1.13 और दूसरी खेप में 92500 कोविशील्ड वैक्सीन मिली हैं।
वहीं, जिला स्तर पर टीकाकरण बूथों की संख्या बढ़ाई जा रही है। पहले 34 बूथों पर वैक्सीन लगाई जा रही थी, अब बूथों की संख्या 58 हो गई है। प्रदेश में 400 बूथों पर टीकाकरण के इंतजाम किए गए हैं।
प्रदेश में लगाई गई वैक्सीन
जिला लगवाने वाले
अल्मोड़ा 155
बागेश्वर 134
चमोली 267
चंपावत 177
देहरादून 905
हरिद्वार 454
नैनीताल 444
पौड़ी 772
पिथौरागढ़ 171
रुद्रप्रयाग 141
टिहरी 380
यूएस नगर 550
उत्तरकाशी 277
कुल - 4827