Corona Vaccination : उत्तराखंड में 34 बूथों पर चला टीकाकरण अभियान, 1961 स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाई कोविड वैक्सीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में दूसरे दिन कोविड टीकाकरण अभियान सफल रहा। सोमवार को 34 बूथों पर 3037 हेल्थ वर्करों में से 1961 को वैक्सीन लगाई गई, यानी 64.57 प्रतिशत हेल्थ वर्करों को वैक्सीन की खुराक दी गई। पहले दिन की तुलना में वैक्सीन लगवाने वाले हेल्थ वर्करों की संख्या कम रही।
केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार सोमवार को 13 जिलों में 34 बूथों पर पंजीकृत हेल्थ वर्करों को कोरोना वैक्सीन लगाई है। दूसरे दिन 3037 हेल्थ वर्करों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें 1961 ही वैक्सीन लगाने के लिए बूथों पर पहुंचे।
Corona Vaccination: उत्तराखंड में पहले दिन सफल रहा टीकाकरण, 2276 हेल्थ वर्करों को दी गई खुराक
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वैक्सीन लगाने के बाद सभी को घर भेजा गया है। वैक्सीन लगाने के बाद हेल्थ वर्करों में कोई गंभीर प्रभाव नहीं मिले हैं। दो दिनों में 4237 हेल्थ वर्करों को वैक्सीन लगाई गई है।
केंद्र सरकार की ओर से सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से 1.13 लाख कोविशील्ड वैक्सीन मिली हैं। पहले चरण में 50 हजार हेल्थ वर्करों को वैक्सीन की दो-दो खुराक दी जाएगी। हालांकि, प्रदेश में 87588 हेल्थ वर्करों को वैक्सीन लगाई जानी है।
सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी का कहना है कि दूसरे दिन प्रदेश में 1961 हेल्थ वर्करों को वैक्सीन लगाई गई है। टीकाकरण अभियान सुचारु रूप से चल रहा है। प्रदेश में अभी तक किसी भी बूथ से वैक्सीन लगाने से गंभीर प्रभाव की शिकायत नहीं मिली है। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इसमें घबराने की जरूरत नहीं है।
वैक्सीन का ब्योरा
जिला लगवाने वाले
अल्मोड़ा 93
बागेश्वर 148
चमोली 140
चंपावत 124
देहरादून 142
हरिद्वार 235
नैनीताल 193
पौड़ी 98
पिथौरागढ़ 160
रुद्रप्रयाग 113
टिहरी 145
यूएस नगर 260
उत्तरकाशी 110
कुल - 1961
कोरोना टीका लगवाने के लिए कम दिखा उत्साह
कोरोना टीका लगवाने के लिए हेल्थ वर्करों की संख्या बढ़ने के बजाय कम हो रही है। पहले दिन की तुलना में सोमवार को वैक्सीन लगवाने वाले हेल्थ वर्करों की संख्या कम रही। वहीं, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह में टीकाकरण की संख्या बढ़ेगी।
प्रदेश में 16 जनवरी को कोरोना टीकाकरण अभियान के पहले दिन प्रदेश में 72 प्रतिशत हेल्थ वर्करों ने वैक्सीन की पहली डोज ली थी, लेकिन सोमवार को दूसरे दिन 64 प्रतिशत टीकाकरण किया गया। हालांकि केंद्र सरकार ने वैक्सीन लगाने के लिए छह माह का समय निर्धारित किया है।
सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी का कहना है कि आने वाले सप्ताह में वैक्सीन लगवाने वाले हेल्थ वर्करों की संख्या बढ़ेगी। वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या कम होने का विशेष कारण नहीं है। हेल्थ वर्कर अवकाश पर हैं और शायद कुछ ने मोबाइल पर मैसेज न देखा हो।