{"_id":"5f0f3975795de4203b023998","slug":"corona-situation-will-decide-level-of-preparations-for-mahakumbh-2021-dgp-anil-raturi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की स्थिति तय करेगी महाकुंभ की तैयारियों का स्तर: डीजीपी अनिल रतूड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की स्थिति तय करेगी महाकुंभ की तैयारियों का स्तर: डीजीपी अनिल रतूड़ी
Wed, 15 Jul 2020 10:46 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:46 PM IST
सार
- डीजीपी की अध्यक्षता में पुलिस की तैयारियों की हुई समीक्षा
विज्ञापन
डीजीपी अनिल रतूड़ी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार महाकुंभ-2021 की तैयारियों का स्तर आने वाले समय में कोरोना की स्थिति पर निर्भर करेगा। बुधवार को डीजीपी अनिल रतूड़ी की अध्यक्षता में महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा बैठक भी हुई थी। इसमें पुलिस व अन्य फोर्स की तैनाती और ट्रेनिंग के मॉडल पर भी चर्चा की गई है।
विज्ञापन
डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने समीक्षा बैठक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभी तय किया गया है कि जितनी पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स महाकुंभ 2010 में तैनात की गई थी, उस संख्या के हिसाब से ही तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
हालांकि, इस साल अभी कोरोना संक्रमण की स्थिति से ही पता चल पाएगा कि कुंभ कैसा रहने वाला है। मसलन, यदि संक्रमण पर काबू पा लिया जाता है तो समझा जा सकता है कि महाकुंभ पहले जैसा हो सकता है। लिहाजा, तैयारियां उसी हिसाब से की जाएंगी।
विज्ञापन
हालांकि, यदि कुंभ पहले जैसा होने की संभावना नहीं दिखी तो फोर्स की तैनाती को घटाया भी जा सकता है। बाहरी राज्यों से भी फोर्स का अनुरोध किया जाएगा। इधर, आईजी रेंज अभिनव कुमार ने बताया कि फोर्स की ट्रेनिंग के बारे में भी चर्चा की गई। इसमें मौजूदा समय में एक साथ ट्रेनिंग कराना संभव नहीं है। लिहाजा, जिलों में ही ट्रेनिंग की व्यवस्था की जा सकती है।