फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand : Corona infected 12 killed in district

Coronavirus in Uttarakhand : बुधवार को देहरादून जिले में कोरोना संक्रमित 12 की मौत

Thu, 15 Oct 2020 10:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand : Corona infected 12 killed in district
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

देहरादून जिले में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 157 मरीज सामने आए। वहीं, जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमित 12 लोगों की मौत दर्ज की गई। अभी भी देहरादून पूरे प्रदेश में प्रतिदिन के कोरोना पॉजिटिव मरीज आने के हिसाब से पहले नंबर पर है।

विज्ञापन


बुधवार शाम तक जिले में कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 15494 हो गई थी। इनमें से कुल 13157 व्यक्ति इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। वर्तमान में जनपद में 1829 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में बुधवार को जांच के लिए कुल 1674 सैंपल भेजे गए। कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत बचाव एवं रोकथाम के लिए जनपद में विभिन्न अस्पतालों में बुधवार शाम तक 337 आईसीयू बेड खाली थे।
विज्ञापन


उधर, स्टेट कोविड कंट्रोल रूम से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में 48, 70, 55 व 53 वर्षीय पुरुष मरीज और 28 व 80 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत हुई है। इसी तरह श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पटेलनगर में 50, 47 व 71 वर्षीय कोरोना संक्रमित पुरुष और 24, 58 व 44 वर्षीय महिला मरीज की मौत हुई है। सभी मरीज कोरोना संक्रमण के अलावा अन्य गंभीर बीमारियों से भी पीड़ित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed