फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona in Uttarakhand: Number of people who got the vaccine crossed 50 lakhs

उत्तराखंड में कोरोना: 50 लाख पार पहुंचा वैक्सीन लगवाने वालों का आंकड़ा

Thu, 15 Jul 2021 11:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Jul 2021 11:31 PM IST
सार

प्रदेश में 16 जनवरी से कोविड टीकाकरण शुरू हुआ था। अब तक 50.18 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज लग चुकी है।

विज्ञापन
Corona in Uttarakhand: Number of people who got the vaccine crossed 50 lakhs
कोरोना वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कोविड टीकाकरण अभियान में वैक्सीन लगवाने वालों का आंकड़ा 50 लाख पार हो गया है। सरकार ने दिसंबर तक प्रदेश में शत प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए राज्य को प्रतिदिन 65192 टीके चाहिए। जिसमें 39.66 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।

विज्ञापन


हरिद्वार: टीकाकरण के लिए उमड़ी भीड़, हंगामा हुआ तो वैक्सीन लेकर भागे स्वास्थ्यकर्मी, तस्वीरें...
विज्ञापन


प्रदेश में 16 जनवरी से कोविड टीकाकरण शुरू हुआ था। अब तक 50.18 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज लग चुकी है। जिसमें 39 लाख 66 हजार 316 को पहली डोज लगी है। 10 लाख 52 हजार 334 लाख लोगों का दूसरी डोज के साथ टीकाकरण पूरा हुआ है। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए दिसंबर तक 18 से अधिक आयु के लोगों का शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 55 नए संक्रमित मिले, एक की मौत, घटकर 692 से कम हुए एक्टिव केस 

इसके लिए सरकार व स्वास्थ्य विभाग के पास अब 170 दिन का समय बचा हुआ है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रति दिन 65192 लोगों को टीका लगाना होगा। सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि  स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 18 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले 80.50 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण होना है। इसके लिए 1.61 करोड़ से अधिक टीकों की जरूरत होगी। 14 जुलाई तक 50.18 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। 

प्रदेश में 18 से अधिक आयु वर्ग का टीकाकरण की स्थिति 

जिला             पहली डोज     दूसरी डोज
अल्मोड़ा          242356          67479
बागेश्वर           150626          40983
चमोली            186986          51982
चंपावत           140290           32460
देहरादून           749135         247088
हरिद्वार            614997          128320
नैनीताल           425712          99205
पौड़ी               244038          70471
पिथौरागढ़         186237          44114
रुद्रप्रयाग          141170          28268
टिहरी             223672           59782
ऊधमसिंह नगर   477952        98219
उत्तरकाशी         174161        54010
.....................................................................
नोट: स्वास्थ्य विभाग के 13 जुलाई तक के आंकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed