{"_id":"60f059568ebc3e02711e9513","slug":"corona-vaccination-in-haridwar-ruckus-after-heavy-crowd-for-vaccination-and-health-workers-run-away-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: टीकाकरण के लिए उमड़ी भीड़, हंगामा हुआ तो वैक्सीन लेकर भागे स्वास्थ्यकर्मी, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: टीकाकरण के लिए उमड़ी भीड़, हंगामा हुआ तो वैक्सीन लेकर भागे स्वास्थ्यकर्मी, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 15 Jul 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
हरिद्वार में वैक्सीन को लेकर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरिद्वार में कोरोना टीकाकरण के लिए उमड़ी भीड़ के आगे स्वास्थ्यकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। व्यवस्था बिगड़ने पर वे वैक्सीन लेकर भाग गए। किसी तरह बाद में लोगों को समझाकर-बुझाकर व्यवस्था बनाकर टीकाकरण शुरू हो पाया।
उधर, एक आश्रम में चल रहे टीकाकरण कैंप में आश्रम और एक सामाजिक संस्था के सदस्यों पर लोगों ने मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सरकार की ओर से लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित तो किया जा रहा है। लोग बड़ी संख्या में टीकाकरण के लिए आ भी रहे हैं, लेकिन टीकाकरण की डोज की कमी के चलते केंद्रों पर कभी टीकाकरण होता है तो कभी उन पर ताले लटक जाते हैं।
इससे एक-दो दिन टीकाकरण होने से लोगों को केंद्रों से मायूस होकर लौटना पड़ता है। केंद्रों पर कम डोज मिलने से भी लोगों को बिना टीका लगाए लौटना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण में बड़ी संख्या में लोग टीकाकरण के लिए पहुंच गए।
2 of 6
हरिद्वार में वैक्सीन को लेकर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
बिना लाइन के लोग पहले टीकाकरण के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की टीम के ऊपर उमड़ पड़े। टीकाकरण कराने के लिए लोगों में धक्का-मुक्की होती रही। इससे टीकाकरण के लिए आई टीम घबरा गई और वहां से वैक्सीन लेकर चल दी।
3 of 6
हरिद्वार में वैक्सीन को लेकर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
बाद में रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. नरेश चौधरी लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया और लाइन लगवाकर टीकाकरण शुरू कराया, तब जाकर टीकाकरण शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हरिद्वार में वैक्सीन को लेकर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. नरेश चौधरी ने बताया कि देर शाम तक चले टीकाकरण में 800 लोगों को टीके लगाए गए। उधर, देवपुरा चौक पर एक आश्रम में चल रहे टीकाकरण में उमड़ी लोगों की भीड़ को संभालने के लिए आश्रम के सदस्यों और एक सामाजिक संस्था के सदस्यों पर मारपीट के आरोप लगाए गए।
विज्ञापन
5 of 6
हरिद्वार में वैक्सीन को लेकर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
मामले को लेकर मायापुर पुलिस चौकी में तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, शहर में बृहस्पतिवार को 11 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।