फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona in Uttarakhand Latest news: today found 501 corona positive case

Coronavirus in Uttarakhand : उत्तराखंड में कोरोना मामलों में बना नया रिकार्ड, एक दिन में मिले 501 संक्रमित

Sat, 08 Aug 2020 09:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 08 Aug 2020 09:18 PM IST
सार

  • पांच कोरोना मरीजों की मौत, 9402 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
  • बागेश्वर में 10 सेना के जवान भी संक्रमित
  • ऊधमसिंह नगर में 171, हरिद्वार में 172, नैनीताल में 85, देहरादून जिले में 38 संक्रमित मामले

विज्ञापन
Corona in Uttarakhand Latest news: today found 501 corona positive case
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मामलों ने नया रिकार्ड बनाया है। एक दिन में 501 कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं। संक्रमित मामलों ने एक दिन में अब तक के सारे रिकार्ड टूट गए हैं। शनिवार को पांच कोरोना मरीजों की मौत हुई है। बागेश्वर जिले में 10 सेना के जवान कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


Corona in Dehradun :  पुरानी व्यवस्था लागू, आज खुला देहरादून, कल केवल बाजार बंद रहेगा
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 6206 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। हरिद्वार जिले में 172 संक्रमित मिले हैं। इनमें 63 संक्रमित संपर्क और 109 मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। ऊधमसिंह नगर जिले में 171 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें 30 संक्रमित संपर्क, दो दिल्ली, तीन उत्तर प्रदेश, एक गुरुग्राम, आठ फ्लू क्लीनिक और 127 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। नैनीताल जिले में 85 संक्रमित मामले मिले हैं। इनमें 18 संपर्क, 5 फ्लू क्लीनिक, 62 मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।

देहरादून जिले में 38 संक्रमितों में 24 संपर्क और 14 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। बागेश्वर जिले में सेना के 10 जवान संक्रमित पाए गए। पौड़ी जिले में नौ संक्रमितों में तीन संपर्क और छह की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।

उत्तरकाशी जिले में पांच संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। चमोली और चंपावत जिले में एक-एक संक्रमित, पिथौरागढ़ में तीन, टिहरी में चार और रुद्रप्रयाग जिले में दो संक्रमित मरीज मिले हैं। 

शनिवार को पांच संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। एम्स ऋषिकेश में दो और दून मेडिकल कालेज में तीन संक्रमितों ने दमतोड़ा है। प्रदेश में अब तक 117 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 

सात दिन में 1955 संक्रमित मामले

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले तेजी से बढ़ने रहे हैं। सात दिन के भीतर प्रदेश में 1955 संक्रमित मामले मिले हैं। वहीं, प्रदेेश में कोरोना संक्रमित मामलों ने नया रिकार्ड बनाया है। 22 जुलाई को प्रदेश में सबसे अधिक 451 मामले मिले थे। वहीं शनिवार को एक ही दिन में 501 कोरोना मरीज मिले। 

आज मिले संक्रमित मिले 

हरिद्वार-172
ऊधमसिंह नगर-171
नैनीताल-85
देहरादून-38
बागेश्वर-10
पौड़ी-09
उत्तरकाशी-05
टिहरी-04
पिथौरागढ़-03
रुद्रप्रयाग-02
चमोली-01
चंपावत-01

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed