फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona in Uttarakhand latest news : Government in action due to increasing Corona in country

Corona in Uttarakhand: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों से एक्शन में सरकार, एक बार फिर होगी सख्ती

Wed, 31 Mar 2021 11:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 31 Mar 2021 11:37 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्री ने कोरोना जांच और वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए
  • मास्क को लेकर और सख्त होगी पुलिस, मानकों का और कड़ाई से कराएगी पालन

विज्ञापन
Corona in Uttarakhand latest news : Government in action due to increasing Corona in country
तीरथ सिंह रावत - फोटो : एएनआई फाइल फोटो

विस्तार

देश भर में कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामलों से उत्तराखंड सरकार की चिंता भी बढ़ गई है। पिछले एक हफ्ते के दौरान राज्य में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


महाकुंभ 2021: जूना अखाड़े के एक हजार संन्यासी बनेंगे बर्फानी नागा, पांच अप्रैल को गंगा तट पर लेंगे संन्यासी दीक्षा
विज्ञापन


इसी का असर है कि  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को वैक्सीनेशन और कोरोना जांच के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस सख्ती के साथ अब यह सुनिश्चित कराएगी कि सार्वजनिक स्थानों पर लोग अनिवार्य रूप से मास्क पहने। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य सरकार की तैयारियों की वर्चुअल समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कोरोना संक्रमण से अधिक प्रभावित राज्यों के लोगों के लिए गाइडलाइन जारी करें।

उनके निर्देश पर शाम को मुख्य सचिव ने इस संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी। मुख्य सचिव ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी, सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली, प्रभारी सचिव आपदा प्रबंधन एसए मुरुगेशन भी जुड़े थे।

हरिद्वार कुंभ में वैक्सीनेशन और कोरोना जांच को चलेगा अभियान

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुंभ स्नानों के दृष्टिगत हरिद्वार में वैक्सीनेशन और आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। 

राज्य में कंटेनमेंट व माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाएं

उन्होंने कहा कि राज्य में जिन स्थानों पर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उन स्थानों पर कंटेनमेंट एवं माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं। उन्होंने टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि हरिद्वार कुंभ एवं आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। कुंभ स्नान को देखते हुए पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए।  

ऋषिकेश अस्पताल में खराब व्यवस्थाएं, कार्रवाई के निर्देश

एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में खराब व्यवस्थाओं की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  मुख्यमंत्री ने शिकायतों को बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्थाएं जल्द सुधारने के निर्देश दिए।

मास्क नहीं पहना तो होगी कार्रवाई

मास्क पहनने में लापरवाही बरतने पर पुलिस सख्त रुख अख्तियार करेगी। एक बार फिर मास्क को लेकर पुलिस अभियान शुरू कर सकती है। बढ़ते संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। मास्क न पहनने वालों से न्यूनतम 100 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed