फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona in Uttarakhand latest news : From first april everyone above 45 years age will get corona vaccination

Corona in Uttarakhand: एक अप्रैल से 45 साल से अधिक आयु वाले सभी लोगों को लगेगी वैक्सीन

Thu, 25 Mar 2021 07:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 25 Mar 2021 07:57 PM IST
सार

  • केंद्र ने जारी किए दिशा-निर्देश, राज्य की तैयारियां पूरी 
  • प्रदेश में अब तक पांच लाख लोगों को लग चुकी पहली डोज 

विज्ञापन
Corona in Uttarakhand latest news : From first april everyone above 45 years age will get corona vaccination
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : पीटीआई फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में एक अप्रैल से 45 साल व इससे अधिक आयु वाले सभी लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। केंद्र ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन


Corona in Uttarakhand: गुरुवार को मिले 192 नए कोरोना संक्रमित, एक मरीज की हुई मौत
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक लगभग पांच लाख लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। जबकि 1.19 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण पूरा हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश में एक अप्रैल से 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को निशुल्क कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी।

अभी तक एक मार्च से 60 साल से अधिक आयु और 45 से 59 आयु वर्ग के गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को ही वैक्सीन लगवाई जा रही है। कोविड टीकाकरण का चौथा चरण एक अप्रैल से शुरू किया जाएगा। जिसमें 45 साल अधिक आयु वाले सभी को वैक्सीन लगाई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक लगभग पांच लाख लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। जिसमें स्वास्थ्य कर्मी व फ्रंट लाइन वर्कर भी शामिल हैं। जबकि 1.19 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण पूरा हो चुका है। 

सभी लोगों को कोविड वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में निशुल्क लगाई जाएगी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि एक अप्रैल से 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में निशुल्क लगाई जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां की जा चुकी है। 

कोविड वैक्सीन की पहली डोज

60 साल से अधिक आयु -276248
45 से 59 आयु वर्ग - 19058
स्वास्थ्य कर्मी - 106121
फ्रंट लाइन वर्कर -94259
कुल - 495686

1.19 लाख से अधिक को लगी दूसरी डोज

स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज - 68765
फ्रंट लाइन वर्करों - 50359
कुल - 119124

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed