फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona in Uttarakhand Latest news : after Mahamandaleshwar death administration wake up

उत्तराखंड में कोरोना : महामंडलेश्वर की मौत के बाद जागा प्रशासन, छावनी में संतों और अनुयायियों की जांच में दिखाई तेजी

Fri, 16 Apr 2021 02:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 16 Apr 2021 02:34 PM IST
सार

अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अणि के महामंडलेश्वर कपिल देवदास की मौत से अखाड़ों की छावनियों में कम्युनिटी स्प्रेड की आशंका सही साबित हो रही है।

विज्ञापन
Corona in Uttarakhand Latest news : after Mahamandaleshwar death administration wake up
लापरवाही कुंभनगरी पर भारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मेला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और अखाड़ों की लापरवाही कुंभनगरी पर भारी साबित हुई। कोविड संक्रमित महामंडलेश्वर की मौत के बाद मेला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी है। आनन-फानन बैरागी कैंप स्थित छावनी में संतों और अनुयायियों की जांच में तेजी दिखाई जा रही है। 

विज्ञापन


हरिद्वार : अखाड़ों द्वारा कुंभ समापन की घोषणा से बैरागी संत नाराज, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- अपनी अवधि तक चलेगा मेला
विज्ञापन


अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अणि के महामंडलेश्वर कपिल देवदास की मौत से अखाड़ों की छावनियों में कम्युनिटी स्प्रेड की आशंका सही साबित हो रही है। सूत्रों की अनुसार महामंडलेश्वर की तबीयत पिछले चार-पांच दिनों से खराब थी। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उनको देहरादून भर्ती कराया गया, तब कोविड जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर: उत्तराखंड में हर डेढ़ मिनट में मिल रहा एक संक्रमित, कुंभ से बेहद खतरनाक हो सकते हैं हालात

गौरतलब है कि मेला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अखाड़ों की छावनियों में कोविड जांच के लिए रैंडम सैंपलिंग से पल्ला झाड़ता रहा है। अखाड़ों ने भी संक्रमण के बढ़ते खतरे के बावजूद स्वास्थ्य विभाग से छावनियों में संतों और अनुयायियों की कोविड जांच के लिए रैंडम सैंपलिंग कराने की मांग नहीं की।

Trending Videos

कोविड जांच को लेकर अखाड़ों की चुप्पी नहीं टूटी

हैरानी की बात यह है कि जब अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमंहत नरेंद्र गिरि संक्रमित हुए तब भी कोविड जांच को लेकर अखाड़ों की चुप्पी नहीं टूटी।

कुंभनगरी को कोविड संक्रमण का एपिक सेंटर बनते देर नहीं लगेगी

ऐसे में अगर समय रहते स्वास्थ्य विभाग ने बड़े पैमान पर अखाड़ों की छावनियों में संतों और अनुुयायियों की रैंडम कोविड सैंपलिंग शुरू नहीं की, तो कुंभनगरी को कोविड संक्रमण का एपिक सेंटर बनते देर नहीं लगेगी।

सभी अखाड़ों की छावनियों में रैंडम कोविड सैंपलिंग के टीम गठित कर दी गई। शुक्रवार से कोविड जांच के लिए सैंपल लेने शुुरू कर दिए जाएंगे। बैरागी कैंप में कोविड जांच संतों और अनुयायियों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
-डॉ. एसके झा, सीएमओ, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed