फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona in Uttarakhand: 120 new infected found and three died in 24 hours

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में मिले 120 नए संक्रमित, तीन की मौत, 280 मरीज हुए ठीक

Mon, 28 Jun 2021 07:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 28 Jun 2021 07:02 PM IST
सार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काबू में आने लगी है। वहीं, प्रदेश में रिकवरी रेट भी 95.52 फीसदी तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
Corona in Uttarakhand: 120 new infected found and  three died in 24 hours
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 120 नए मामले सामने आए हैं। वहीं तीन मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा आज 280 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 23250 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, अल्मोड़ा में सात, बागेश्वर में दो,  चमोली में आठ, चंपावत में एक, देहरादून में 41, हरिद्वार में 10, नैनीताल में छह, पौड़ी में दो, पिथौरागढ़ में 17, रुद्रप्रयाग में सात, टिहरी में एक, ऊधमसिंह नगर में तीन और उत्तरकाशी में 15 मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021 : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगाई रोक, एक जुलाई से होने वाली थी शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख 39 हजार 739 हो गई है। इनमें से तीन लाख 24 हजार 529 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2294 पहुंच गई है। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक चुल 7092 लोगों की जान जा चुकी है।

ब्लैक फंगस के दो नए मामले, दो की मौत
प्रदेश में ब्लैक फंगस के नए मामले और मरीजों की मौत थम नहीं रही है। सोमवार को प्रदेश में दो नए मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। जबकि दो मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस के दो नए मरीजों को इलाज के लिए भर्ती किया गया। जिसमें एक मरीज दूसरे राज्य है। जबकि दो मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 494 हो गई है। जबकि 94 मरीजों की मौत और 94 स्वस्थ हुए हैं।

कर्णप्रयाग ब्लॉक में 45 प्लस के 98 प्रतिशत लोगों को लग चुका टीका

स्वास्थ्य विभाग की मेहनत और लोगों में जागरूकता के कारण कर्णप्रयाग ब्लॉक में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 45 वर्ष से ऊपर के 98 प्रतिशत से अधिक लोगों को कोरोना का पहला टीका लग चुका है। ब्लॉक के तीन सब-सेंटर नौटी, मैखुरा और लंगासू के अंतर्गत ग्राम पंचायत कल्याडी, स्वर्का, हडकोटी और निवाड़ी में यह टीके लगाए गए।

कोरोना की दूसरी लहर कुछ कम होने के बाद तीसरी लहर की आशंका दस्तक दे रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम तैयारी में जुट गई है। कर्णप्रयाग में 45 प्लस वालों के लिए ट्रामा सेंटर में वैक्सीनेशन केंद्र बनाया गया। शुरुआत में टीकाकरण के प्रति लोगों का रुझान कम दिखा, लेकिन जैसे-जैसे लोग टीके के प्रति जागरूक होने लगे तो टीकाकरण सेंटर में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गांवों में भी टीकाकरण केंद्र बनाए और वैक्सीन लगाई।

यहां तक कि पिछले दिनों की बारिश में भी जब सड़कें बंद हो गई थी तो स्वास्थ्य कर्मी पैदल क्षतिग्रस्त रास्तों को पार कर टीकाकरण करने केंद्रों पर पहुंचे थे। सीएचसी कर्णप्रयाग के डॉ. हरीश थपलियाल ने कहा कि कर्णप्रयाग ब्लॉक में 45 वर्ष से ऊपर के 14146 लोगों यानी 98 प्रतिशत लोगों को कोरोना का पहला टीका लग चुका है। जबकि शेष छूटे लोगों को टीका लगाने की तैयारी है। वहीं 18 साल से ऊपर के करीब 26 हजार लोग हैं जिनमें से कुछ को टीका लग चुका है जबकि कई लोगों को टीका लगाना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed