फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Cases in Uttarakhand Today 16 July: 39 new infected found and one death

उत्तराखंड में कोरोना: 39 नए संक्रमित मिले, एक की मौत, घटकर 698 हुए एक्टिव केस 

Fri, 16 Jul 2021 11:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Jul 2021 11:50 PM IST
सार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने लगे हैं। प्रदेश में अब संक्रमितों का रिकवरी रेट 95.88 पहुंच गया है।

विज्ञापन
Corona Cases in Uttarakhand Today 16 July: 39 new infected found and one death
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 39 संक्रमित मिले हैं। वहीं एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 32 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 698 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: प्रत्येक व्यक्ति का बनेगा आयुष्मान गोल्डन कार्ड - स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को 21637 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं दो जिलों अल्मोड़ा और चमोली में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, बागेश्वर में दो, चंपावत में दो, देहरादून में आठ, हरिद्वार में छह, नैनीताल में पांच, पौड़ी में एक, पिथौरागढ़ में तीन, रुद्रप्रयाग में छह, टिहरी में एक, ऊधमसिंह नगर में चार और उत्तरकाशी में एक मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341401 हो गई है। इनमें से 327346 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7355 लोगों की जान जा चुकी है। 

उत्तराखंड को मिली डेढ़ लाख वैक्सीन की डोज

केंद्र से कोविड वैक्सीन आपूर्ति बढ़ने से राज्य को थोड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को डेढ़ लाख कोविशील्ड वैक्सीन की डोज उत्तराखंड को मिली गई है। जबकि 71 हजार वैक्सीन की डोज शनिवार को पहुंचेगी। वैक्सीन मिलने से टीकाकरण में तेजी आएगी।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि शुक्रवार को केंद्र से डेढ़ लाख कोविशील्ड वैक्सीन की डोज मिली है। शनिवार को 71 हजार डोज और राज्य को मिलेगी। वैक्सीन की खेप प्राप्त होते ही जिलों को भेजी जा रही है।

जिससे लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज के लिए इंतजार न करना पड़े। केंद्र की ओर से नियमित रूप से वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को पूरे प्रदेश में 644 केंद्रों पर 59942 लोगों को टीके लगाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed