फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Core team will be deployed for Kumbh Mela

Dehradun News: कुंभ मेला 2027 के लिए जल्द हरिद्वार में तैनात होगी कोर टीम

Wed, 26 Mar 2025 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Core team will be deployed for Kumbh Mela

विज्ञापन
कुंभ मेला 2027 के लिए पुलिस की एक कोर टीम का गठन किया जा रहा है। जल्द ही इस टीम को हरिद्वार में तैनात किया जाएगा। ताकि, अभी जो तैयारियां की जा रही हैं उनकी निगरानी की जा सके। कोर टीम के लिए जल्द से जल्द अधिकारियों के नाम भी मांगे गए हैं। इस संबंध में डीजीपी दीपम सेठ ने मंगलवार को पटेलभवन में हुई बैठक में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अभी से कुंभ मेले की ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा है।




बैठक में एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र डोभाल ने प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने मेले के दौरान पुलिस व्यवस्था, निर्माण कार्य और अन्य पहलुओं को दिखाया। डीजीपी दीपम सेठ ने कुंभ की तैयारियों पर चर्चा करते हुए सभी विभाग और शाखाओं को स्थलीय निरीक्षण का विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। यातायात शाखा को यातायात प्लान, संचार विभाग को कम्युनिकेशन प्लान, फायर सर्विस को अग्नि सुरक्षा प्लान और प्रशिक्षण विभाग को पुलिसकर्मियों के बेहतर प्रशिक्षण कराने को कहा। कार्मिक विभाग से जनशक्ति प्रबंधन और आधुनिकीकरण विभाग को मेले के लिए आवश्यक संसाधनों को उन्नत बनाने के निर्देश दिए। डीजीपी ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन के माध्यम से कुंभ मेला 2027 को सुगम और सुरक्षित बनाएंगे। पुलिस बल पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेगा।
विज्ञापन




ये भी दिए गए निर्देश



-सभी प्लान के साथ रेलवे का भी सुगम व सरल प्लान समय से तैयार किया जाए।



-मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन व आधुनिक निगरानी उपकरणों का उपयोग किया जाए।



-सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षा बलों की मांग समय से की जाए।



-मेला कंट्रोल रूम को सभी आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित किया जाए और सीमावर्ती राज्यों के साथ लगातार समन्वय स्थापित किया जाए।



-मेले की व्यवस्था को बेहतर, प्रभावी और सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक निर्माण कार्यों का पूर्व आकलन कर लिया जाए।



-सभी स्नान घाटों के आगमन और निकास बिंदुओं का स्पष्ट चिह्निकरण किया जाए। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए हर जगह आपातकालीन निकास होने चाहिए।



-श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस बल को विशेष तैराकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed